गैरसैंण: नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गैरसैंण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती अपनी जांच करवाने अस्पताल पहुंची थी. इस दौरान युवती 3 माह की गर्भवती निकली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पॉक्सो कोर्ट में पेश किया है.
इस मामले को लेकर कोतवाली गैरसैंण में एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई. तहरीर में आरोप लगाया गया कि गैरसैंण ब्लॉक के एक 21 वर्षीय युवक द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ गलत कृत्य कर उसे गर्भवती किया गया है. पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है.
अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा गैरसैंण कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया. शिकायत पत्र के आधार पर कोतवाली गैरसैंण में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के आदेश पर मामला महिला उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल को सौंपा गया है.
महिला एवं नाबालिग से संबंधित संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार द्वारा गैरसैंण पुलिस को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए. इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गैरसैंण मनोज सिरौला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. आरोपी को आज शनिवार को पॉक्सो न्यायालय गोपेश्वर के समक्ष पेश किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती
- CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश
- उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
- रानीबाग की बंद HMT फैक्ट्री में बनेगा IT हब, 45 एकड़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका
- अमेरिका-इजरायल हमले में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का शोक
- रानीपोखरी थाना क्षेत्र में श्रमिक ने साथी की हथौड़े से हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा
- दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी ऑडिट पूरा, ओवरस्पीडिंग रोकने को 16 कैमरे लगाए गए
- महाराज ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को आदि कैलाश यात्रा पर आमंत्रित किया
- विकासनगर में वन विभाग के SDO से यमुना पुल पर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा
- हल्द्वानी में 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम धामी ने दी विकास को रफ्तार
Monday, March 2
