Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने किया सतपुली डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
  • पिता की वर्दी का किया दुरुपयोग: नशे में वाहन चलाते हुए मसूरी पुलिस के चढ़ा हत्थे
  • ऋषिकेश- बदरीनाथ मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, शिवपुरी के पास बस पलटी
  • बुटीक बना नशा तस्करी का अड्डा, कुमाऊं पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
  • हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों का प्रदर्शन, कंपनी पर गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड में साइबर ठगों का आतंक, महिलाओं और बुजुर्गों से 18 लाख की ठगी
  • उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निकलेगी बड़ी भर्ती, 2364 पदों पर होगी नियुक्ति
  • उत्तराखंड में सड़क हादसा: अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत,चार घायल
  • चमोली में बड़ा सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो कारें
  • हल्द्वानी: शिफ्ट खत्म कर बस की ओर जा रही थी 21 वर्षीय युवती, अचानक सड़क पर गिरी और हो गई मौत
Monday, May 11
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»अपराध»उत्तराखंड में साइबर ठगों का आतंक, महिलाओं और बुजुर्गों से 18 लाख की ठगी
अपराध

उत्तराखंड में साइबर ठगों का आतंक, महिलाओं और बुजुर्गों से 18 लाख की ठगी

By May 10, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग चार मामलों में महिलाओं और बुजुर्गों समेत कई लोगों से करीब 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई. शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर सेल से जांच कर मामले ज्वालापुर कोतवाली ट्रांसफर किए गए. जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र में भी एक व्यक्ति से साढ़े तीन लाख की ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि अनजान नंबर से कॉल रिसीव करते ही खाते से अलग अलग समय पर रकम निकाली गई.

पहला मामला सुभाषनगर ज्वालापुर निवासी विमला देवी पत्नी रामाशंकर ने साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी. बताया कि एक अप्रैल को उनके बैंक खाते से 1 लाख 83 हजार रुपये की रकम धोखाधड़ी कर निकाल ली गई. उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत की. दूसरे मामले में जगदीश नगर सेक्टर-2 बैरियर ज्वालापुर निवासी सुशील कुमार गुप्ता साइबर ठगी का शिकार हो गए. शिकायत में उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को ठगों ने किसी तरह उनके बैंक खाते तक पहुंच बनाकर 1 लाख 40 हजार रुपये की रकम उड़ा ली. पता चलने पर उन्होंने बैंक और साइबर हेल्पलाइन से संपर्क किया. तीसरे मामले में पूर्वी नाथ नगर निवासी बुजुर्ग लक्ष्मण दास गुलाटी को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया.

ठगों ने उनके खाते से 1 लाख 49 हजार 205 रुपये की रकम निकाल ली. पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की. वहीं पूर्वी नाथ नगर निवासी 60 वर्षीय दलजीत सिंह के साथ सबसे बड़ी ठगी हुई. साइबर ठगों ने उनके खाते से 10 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए. मोबाइल फोन पर लगातार रकम कटने के मैसेज आने के बाद वह बैंक पहुंचे और खाते की जानकारी ली. मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई गई. चारों मामलों में साइबर सेल ने तकनीकी जांच के बाद केस ज्वालापुर कोतवाली भेजे हैं. ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि सभी मामलों में मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं.

बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र में भी साइबर ठगी का अलग मामला सामने आया. यहां निरंजनी अखाड़ा रोड निवासी गया प्रसाद गैरोला के खाते से भी साढ़े तीन लाख रुपए निकाल लिए गए. उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीती चार मई को आंजन नंबर से कॉल आई थी और कॉल रिसीव करते ही खाते से रुपए निकलने के मैसेज आने लगे. सात मई तक उनके खाते से करीब साढ़े तीन लाख रुपए से अधिक की नकदी निकाल ली गई. बैंक को भी इसकी जानकारी नहीं है. वहीं नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Related Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने किया सतपुली डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

May 11, 2026
Read More

पिता की वर्दी का किया दुरुपयोग: नशे में वाहन चलाते हुए मसूरी पुलिस के चढ़ा हत्थे

May 11, 2026
Read More

हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों का प्रदर्शन, कंपनी पर गंभीर आरोप

May 10, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने किया सतपुली डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

May 11, 2026 उत्तराखंड

देहरादून(आरएनएस)। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने पौड़ी जनपद भ्रमण…

Read More

पिता की वर्दी का किया दुरुपयोग: नशे में वाहन चलाते हुए मसूरी पुलिस के चढ़ा हत्थे

May 11, 2026

ऋषिकेश- बदरीनाथ मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, शिवपुरी के पास बस पलटी

May 10, 2026

बुटीक बना नशा तस्करी का अड्डा, कुमाऊं पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

May 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने किया सतपुली डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

May 11, 2026

पिता की वर्दी का किया दुरुपयोग: नशे में वाहन चलाते हुए मसूरी पुलिस के चढ़ा हत्थे

May 11, 2026

ऋषिकेश- बदरीनाथ मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, शिवपुरी के पास बस पलटी

May 10, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.