Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • धराली में युद्धस्तर पर राहत व बचाव अभियान जारी
  • सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेता वीरेन्द्र सिंह सामंत को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री ने राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का किया शुभारंभ
  • बैंक ऑफ बड़ौदा ने आपदा राहत कोष में 1 करोड़ का योगदान दिया
  • सीएम धामी ने धराली के लिए आपदा राहत सामग्री रवाना की
  • सीएम धामी ने राज्यपाल से की भेंट, आपदा राहत कार्यों की प्रगति पर दी जानकारी
  • पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह के निधन पर सीएम धामी का शोक
  • प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री
  • धराली में आपदा पीड़ितों को त्वरित राहत – सीएम धामी
  • सीएम धामी की निगरानी में धराली में राहत-बचाव अभियान तेज
Sunday, August 10
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

news61ukBy news61ukAugust 1, 2025Updated:August 5, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच कई दिलचस्प और चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। जहां कुछ जगह जीत की खुशी है, वहीं कई स्थानों पर हार के बाद मायूसी देखने को मिल रही है।

रामनगर से भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पुत्रवधू श्वेता बिष्ट ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बहन नीमा नेगी को 61 मतों के अंतर से हराया। श्वेता के पति जगमोहन बिष्ट भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

चकराता विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के पद पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा आरा से दीवान सिंह तोमर, मगरौली से वीरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत बायला से कांग्रेस समर्थित प्रवीन रावत और रायगी से श्याम सिंह चौहान भी विजयी रहे।

बागेश्वर के गढ़खेत खेत से लोक कलाकार लक्ष्मण उर्फ लच्छू ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत हासिल की। लक्ष्मण सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और पहाड़ी नृत्य के लिए खासे लोकप्रिय हैं।

पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक के कुई गांव से 22 वर्षीय साक्षी ने ग्राम प्रधान का चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा है। साक्षी ने देहरादून से बीटेक की पढ़ाई की है और गांव के विकास के लिए कई योजनाएं लेकर चल रही हैं।

जिला पंचायत सीट कोठा से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश कुमार बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंदी सुरेंद्र रावत को करीब 595 मतों से हराया। भाजपा के बलबीर रावत तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, जिला पंचायत सीट अन्द्रपा से भाजपा के जगदीश घण्ड्याली ने कांग्रेस के अनिल अग्रवाल को 250 मतों से पराजित किया।

खटीमा विकास खंड से कांग्रेस समर्थित हीरा मुडेला ने जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत हासिल की। उन्होंने जनता के समर्थन के लिए आभार जताया, खासकर क्योंकि वे पिछली बार चुनाव हार चुकी थीं।

रुद्रपुर ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत सीटों पर भी कई उम्मीदवार विजयी रहे। जवाहरनगर शांतिपुरी नं.1 से सरोजनी कार्की, शांतिपुरी खामियां नं.2 से पूजा कोरंगा, शांतिपुरी खामियां नं.3 से गंगा दानू और तुर्कागौरी से ललित राय ने जीत हासिल की।

टिहरी के भुत्सी जिला पंचायत सीट से सीता मनवाल ने 112 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उनका नामांकन पहले रिटर्निंग ऑफिसर ने निरस्त कर दिया था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद नामांकन सही पाया गया। चुनाव में उन्होंने सरिता देवी को पराजित किया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

धराली में युद्धस्तर पर राहत व बचाव अभियान जारी

August 10, 2025
Read More

सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेता वीरेन्द्र सिंह सामंत को दी बधाई

August 10, 2025
Read More

मुख्यमंत्री ने राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का किया शुभारंभ

August 10, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

इंजीनियर ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जिंदगी खत्म, पेन ड्राइव में सुसाइड नोट मिला

August 5, 202527

राजपुर रोड़ पर युवक युवती के विवाद में चली गोली, एक युवक घायल, मुकदमा दर्ज तलाश में जुटी पुलिस

August 9, 202517

नौकरानी ने परिवार को नशीली चाय पिलाकर लाखों के जेवर-नकदी उड़ाए, ज्वालापुर में सनसनी

August 8, 202517

ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी उत्तराखंड की तबाही

August 9, 202514
Don't Miss
उत्तराखण्ड

धराली में युद्धस्तर पर राहत व बचाव अभियान जारी

August 10, 2025 उत्तराखण्ड

आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत व बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री  पुष्कर…

Read More

सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेता वीरेन्द्र सिंह सामंत को दी बधाई

August 10, 2025

मुख्यमंत्री ने राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का किया शुभारंभ

August 10, 2025

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आपदा राहत कोष में 1 करोड़ का योगदान दिया

August 10, 2025
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

धराली में युद्धस्तर पर राहत व बचाव अभियान जारी

August 10, 2025

सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेता वीरेन्द्र सिंह सामंत को दी बधाई

August 10, 2025

मुख्यमंत्री ने राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का किया शुभारंभ

August 10, 2025
Most Popular

इंजीनियर ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जिंदगी खत्म, पेन ड्राइव में सुसाइड नोट मिला

August 5, 202527

राजपुर रोड़ पर युवक युवती के विवाद में चली गोली, एक युवक घायल, मुकदमा दर्ज तलाश में जुटी पुलिस

August 9, 202517

नौकरानी ने परिवार को नशीली चाय पिलाकर लाखों के जेवर-नकदी उड़ाए, ज्वालापुर में सनसनी

August 8, 202517
© 2025 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.