राजधानी के पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत सिंह को इस साल का स्कॉच अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई है। स्कॉच ग्रुप हर साल पुलिस व अन्य विभागों में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अवार्ड देता है।
इस बार लोकजीत सिंह को यह अवार्ड पिछले साल की चारधाम यात्रा में बेहतर समन्वय के लिए दिया जा रहा है। उन्हें यह अवार्ड आगामी 28 मार्च को दिल्ली स्थित इंडिया हेबिटेट सेंटर में प्रदान किया जाएगा। पिछले साल चारधाम यात्रा में पहली बार एकीकृत कंट्रोल रूम की स्थापना आईजी रेंज कार्यालय में की गई थी। इसका प्रभार एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह को सौंपा गया था। उन्होंने बेहतर समन्वय स्थापित किया और कई चुनौतियों पर पार पाने के लिए काम किया। .इस दौरान धराली आपदा रेस्क्यू में समन्वय स्थापित किया गया। इसके साथ ही पहलगाम आतंकी घटना के बाद सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए भी इसी कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश में समन्वय बनाया गया ।
उनकी इस उपलब्धि पर डीजीपी दीपम सेठ ने उन्हें बधाई दी है।
इससे पहले एसपी लोकजीत सिंह को कोविड मैनेजमेंट के लिए प्रतिष्ठित फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड भी मिल चुका है। वर्ष 2024 की चार धाम यात्रा प्रबंधन के लिए उन्हें राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक भी प्रदान किया गया था।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- MDDA की बड़ी कार्रवाई: नियम तोड़ने पर ऋषिकेश का मल्टीस्टोरी बिल्डिंग सील
- हल्द्वानी में बाघ का आतंक: जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला
- धामी कैबिनेट में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, बजट में हुई 10 फीसदी की बढ़ोतरी
- हरिद्वार में बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा: 7 गिरफ्तार, एक फरार
- देहरादून एयरपोर्ट पर हड़कंप! बेंगलुरु जा रहे युवक के बैग में मिला जिंदा कारतूस
- बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण पर सख्ती, पूरे इलाके में कड़ा पुलिस पहरा
- देहरादून: चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम मॉडल के लिए एसपी लोकजीत सिंह को स्कॉच अवॉर्ड
- अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
- वनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुनर्वास कैंप लगाने के आदेश – 31 मार्च 2026 तक मांगी रिपोर्ट
- बड़ी खबर: हल्दानी मेडिकल कॉलेज को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Wednesday, February 25

