ऋषिकेश : आबकारी आयुक्त द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब के खिलाफ व रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा निरंतर छापेमारी का अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा गुमानी वाला निकट डी एस बी पब्लिक स्कूल के पास एक बाइक सवार युवक से अवैध रूप से परिवहन करते हुए 2 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, अभियुक्त रवि कुमार पुत्र परविंदर कुमार निवासी लक्सर के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, अभियान को जारी रखते हुए रात्रि में श्यामपुर क्षेत्र में एक मारुति स्विफ्ट कार से 9 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, मौके से दो अभियुक्त अशोक रोहिल्ला पुत्र कृष्ण कुमार एवं सेवक कश्यप निवासी देहरादून को गिरफ्तार किया गया। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, अंकित कुमार, आशीष चौहान सम्मिलित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
- ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
- देहरादून में सनसनी: नवविवाहिता के घर घुसा सिरफिरा, तेजाब फेंकने और पति को काटने की दी धमकी
- अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर हाई अलर्ट, सीएम धामी ने ली समीक्षा बैठक
- देहरादून में दर्दनाक हादसा: डंपर ने छात्र को कुचला, गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
- गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती
- CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश
Monday, March 2

