प्रोफेसर प्रकाश सिंह बने हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी के कुलपति

प्रो. प्रकाश सिंह को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, उत्तराखंड का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. प्रकाश सिंह राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर हैं और वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के निदेशक (2021 से) के पद पर कार्यरतहैं।

उन्होंने राजनीति विज्ञान में पीएच.डी. की उपाधि दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। उनका शैक्षणिक सफर दिल्ली विश्वविद्यालय में दीर्घकालीन सेवा से परिपूर्ण रहा है, जहाँ उन्होंने 1992 से 2014 तक प्रवक्ता, रीडर और एसोसिएट प्रोफेसर जैसे विभिन्न पदों पर कार्य किया। ‌

वे भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA), नई दिल्ली में 2014-15 के दौरान डॉ. अंबेडकर चेयर इन सोशल जस्टिस के चेयर प्रोफेसर भी नियुक्त किए गए थे। उन्होंने 2015 में दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यभार संभाला।

प्रशासनिक अनुभव के अंतर्गत उन्होंने IIPA में एडवांस प्रोफेशनल प्रोग्राम इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के निदेशक और दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक केंद्रों में नेतृत्वकारी भूमिकाएँ निभाई हैं। इनमें हिन्दू अध्ययन केंद्र और जनजातीय अध्ययन केंद्र के गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष पद और एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स के प्रभारी की जिम्मेदारी शामिल है। प्रो. सिंह ने अपने शैक्षणिक और प्रशासनिक नेतृत्व के माध्यम से उच्च शिक्षा और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *