हरिद्वार पुलिस ने शादी समारोह में खपाने के लिए ले जा रहे 700 किलो पनीर को पकड़ा. पुलिस ‘हानिकारक’ बताकर दफनाया.
हरिद्वार: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. शादी समारोह में अमूमन लोगों की पसंद पनीर की सब्जी होती है, लेकिन यह पनीर सही है या नहीं इसका हमें अंदाजा नहीं होता. रोजाना सैकड़ों की संख्या में हो रही शादियों को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ पुलिस विभाग भी अलर्ट मोड पर है. जिसके तहत मिलावटी और नकली पनीर से लेकर अन्य खाद्य उत्पाद को जब्त कर नष्ट किया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आ रही पनीर की एक बड़ी खेप को बॉर्डर पर ही पकड़ लिया. जिसका सैंपल लेकर पनीर को गड्ढे में दबा दिया गया.
700 किलो पनीर बरामद: बता दें कि नवंबर महीने में रोजाना सैकड़ों शादियां एक शहर में हो रही हैं. खाद्य सामग्रियों की पूर्ति के लिए न केवल उत्तराखंड बल्कि, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से भी पनीर मावा और अन्य खाद्य पदार्थ मंगवाए जा रहे हैं. जिसे पहाड़ों में भेजा जा रहा है. लिहाजा, इन खाद्य पदार्थों को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग और पुलिस प्रशासन दोनों ही अलर्ट मोड पर है. गुरुवार को भी करीब 700 किलो पनीर उत्तर प्रदेश से देहरादून भेजा जा रहा था. जिसे पुलिस ने पकड़ लिया.
हिरासत में गाड़ी का ड्राइवर: पुलिस के मुताबिक, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में बिना बिल और बिना फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट के पनीर को देहरादून में भेजा जा रहा था, लेकिन तभी पुलिस कर्मियों को गाड़ी पर शक हुआ. जब गाड़ी की चेकिंग की गई तो उसमें कई ड्रम मिले. जिसमें काफी मात्रा में पनीर भरा हुआ था. ऐसे में पुलिस ने तत्काल खाद्य आपूर्ति की टीम को बुलाकर सभी खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया. साथ ही ड्राइवर को हिरासत में ले लिया.
हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि दीपावली से लगातार मिलावटी खाने पीने की सामान को लेकर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में इस वाहन को पकड़ा गया है. फिलहाल, यह तस्दीक की जा रही है कि यह सामान कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई होनी थी? इसका असल मालिक कौन है? फिलहाल, सैंपल के तौर पर भी पनीर को रखकर जांच के लिए भेजा गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
- कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
- ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
Tuesday, March 3
