उत्तराखंड में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह सात बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। इसकी गहराई 10 किमी पर रही जबकि भूकंप का केंद्र बागेश्वर रहा है।
इसके अलावा पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में भूकंंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप आते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। पिथौरागढ़ आपदा प्रबंधन के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7:25 बजे मुनस्यारी, नाचनी, तेजम सहित आसपास के इलाकों में भूकंप का झटका महसूस हुआ।
भूकंप की तीव्रता 3.5 जबकि गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिला था। भूकंप से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लोगों ने सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए। इससे उनकी नींद खुल गई। ऑफ्टर शॉक इफेक्ट के डर से ठंड के बाद भी लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की घटना के बाद से चौकस प्रशासनिक अधिकारी स्थिति का जायजा लेते दिख रहे हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, बागेश्वर में भूकंप का केंद्र था। जमीन के 10 किलोमीटर नीचे केंद्र होने के कारण लोगों को झटके लगे। भूकंप का असर बागेश्वर से 174 किलोमीटर दूर ऋषिकेश और 183 किलोमीटर दूर हरिद्वार तक महसूस किया गया।
हरिद्वार-ऋषिकेश में भी निकले लोग
भूकंप के झटकों का असर हरिद्वार और ऋषिकेश में भी देखने को मिला। ठंड के कारण घर में दुबके लोग झटकों के बाहर निकल आए। हर कोई तेज झटकों का जिक्र करता दिखा। हालांकि, इससे किसी प्रकार के नुकसान की बात अब तक सामने नहीं आई है। लोग दोबारा झटका आने की भी बात करते दिखे।बागेश्वर, उत्तरकाशी से हरिद्वार, ऋषिकेश तक भूकंप के झटकों के बाद प्रशासन सतर्क दिखा। तमाम स्थानों से भूकंप के कारण होने वाले प्रभाव की जानकारी ली जाती देखी गई। लोगों को सावधान रहने को कहा गया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
- ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
- देहरादून में सनसनी: नवविवाहिता के घर घुसा सिरफिरा, तेजाब फेंकने और पति को काटने की दी धमकी
- अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर हाई अलर्ट, सीएम धामी ने ली समीक्षा बैठक
- देहरादून में दर्दनाक हादसा: डंपर ने छात्र को कुचला, गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
- गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती
- CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश
Monday, March 2

