Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • नीती घाटी में पहली बार 4G सेवा, BSNL ने तीन टावरों से जोड़ा सीमांत क्षेत्र
  • Uttarakhand News: फेल छात्रों के लिए NIOS स्ट्रीम-2 से दोबारा परीक्षा का मौका, साल बचाने का विकल्प
  • देहरादून: जनगणना 2027 ड्यूटी से गायब 35 कर्मचारी, पुलिस में शिकायत दर्ज
  • नैनीताल में 17 निजी स्कूलों को नोटिस, महंगी किताबों पर प्रशासन सख्त
  • रेरा पोर्टल से जुड़ेगा मानचित्र स्वीकृति सिस्टम, अवैध निर्माण पर सख्ती के संकेत
  • चारधाम मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल में भी होगा लागू
  • धीमी प्रगति पर फटकार, SARRA को दिए सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
  • केदारनाथ धाम में VIP दर्शन पर बवाल, अडानी ने किया दर्शन और रोपवे परियोजना का लिया जायजा
  • कॉमर्शियल गैस महंगी: होटल कारोबार पर बढ़ा दबाव
Saturday, May 2
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»नैनीताल में 17 निजी स्कूलों को नोटिस, महंगी किताबों पर प्रशासन सख्त
उत्तराखंड

नैनीताल में 17 निजी स्कूलों को नोटिस, महंगी किताबों पर प्रशासन सख्त

By May 2, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

हल्द्वानी/नैनीताल : जनपद में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और अभिभावकों पर पड़ रहे अनावश्यक आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने हल्द्वानी, रामनगर और भीमताल क्षेत्र के 17 निजी विद्यालयों को नोटिस जारी किया है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कई निजी विद्यालय एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अतिरिक्त महंगी निजी प्रकाशनों की पुस्तकें अनिवार्य कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। साथ ही कुछ विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से ही किताबें व शैक्षिक सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाए जाने की शिकायतें भी मिली हैं।

इन विद्यालयों को भेजा गया नोटिस

देवभूमि सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानपुर पश्चिम, गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, बीएलएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वुडब्रिज स्कूल भीमताल, मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पीरुमदारा रामनगर, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल रामनगर, गार्डन वैली पब्लिक स्कूल रामनगर, आर्यमन विक्रम बिड़ला स्कूल हल्द्वानी, दून पब्लिक स्कूल नवाबी रोड, विस्डम पब्लिक स्कूल रामपुर रोड, इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर रोड, किंग्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाहल्दू तथा हिमालया विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।

जांच में सामने आई अनियमितताएं

  1. एनसीईआरटी के अलावा महंगी निजी पुस्तकों को अनिवार्य करना
  2. किताबों का अनुपात कई कक्षाओं में दो-तीन गुना तक अधिक
  3. विशेष दुकानों/विक्रेताओं से खरीदारी के लिए दबाव
  4. विद्यालय वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाओं का अभाव

आदेश में राइट टू एजुकेशन 2009, सीबीएससी दिशा-निर्देश एवं कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 का हवाला देते हुए इसे नियमों का उल्लंघन और अनुचित व्यापार व्यवहार बताया गया है।

सीईओ के सख्त निर्देश

  1. 15 दिन के भीतर संशोधित बुक लिस्ट जारी करें
  2. केवल आवश्यक व एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों को प्राथमिकता दें
  3. वेंडर/दुकान की अनिवार्यता तत्काल समाप्त करें
  4. वेबसाइट पर बुक लिस्ट व फीस संरचना सार्वजनिक करें
  5. अतिरिक्त शुल्क का समायोजन/रिफंड करें

कार्रवाई की चेतावनी

निर्देशों का पालन न करने पर मान्यता निलंबन/समाप्ति, जुर्माना व अन्य कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही 15 दिन के भीतर संयुक्त जांच समिति द्वारा निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

जिला प्रशासन की इस सख्ती को अभिभावकों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे शिक्षा में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Related Posts

Uttarakhand News: फेल छात्रों के लिए NIOS स्ट्रीम-2 से दोबारा परीक्षा का मौका, साल बचाने का विकल्प

May 2, 2026
Read More

नीती घाटी में पहली बार 4G सेवा, BSNL ने तीन टावरों से जोड़ा सीमांत क्षेत्र

May 2, 2026
Read More

देहरादून: जनगणना 2027 ड्यूटी से गायब 35 कर्मचारी, पुलिस में शिकायत दर्ज

May 2, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

नीती घाटी में पहली बार 4G सेवा, BSNL ने तीन टावरों से जोड़ा सीमांत क्षेत्र

May 2, 2026 उत्तराखंड

उत्तराखंड की नीती घाटी में पहली बार मोबाइल और 4G इंटरनेट सेवा शुरू हुई है।…

Read More

Uttarakhand News: फेल छात्रों के लिए NIOS स्ट्रीम-2 से दोबारा परीक्षा का मौका, साल बचाने का विकल्प

May 2, 2026

देहरादून: जनगणना 2027 ड्यूटी से गायब 35 कर्मचारी, पुलिस में शिकायत दर्ज

May 2, 2026

नैनीताल में 17 निजी स्कूलों को नोटिस, महंगी किताबों पर प्रशासन सख्त

May 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

नीती घाटी में पहली बार 4G सेवा, BSNL ने तीन टावरों से जोड़ा सीमांत क्षेत्र

May 2, 2026

Uttarakhand News: फेल छात्रों के लिए NIOS स्ट्रीम-2 से दोबारा परीक्षा का मौका, साल बचाने का विकल्प

May 2, 2026

देहरादून: जनगणना 2027 ड्यूटी से गायब 35 कर्मचारी, पुलिस में शिकायत दर्ज

May 2, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.