उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में हुए बवाल, पांच बीडीसी सदस्यों के कथित अपहरण और मतपत्र में ओवरराइटिंग के मामले में सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने अब एसएसपी नैनीताल के बाद मामले की जांच कर रहे सीबीसीआईडी अधिकारी और कथित रूप से अपहृत किए गए पांचों बीडीसी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।
इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए, मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने पिछली सुनवाई में एसएसपी नैनीताल को तलब किया था। एसएसपी कोर्ट के पूर्व आदेश के अनुपालन में खंडपीठ के समक्ष पेश हुए थे।
सुनवाई के बाद, कोर्ट ने एएसपी सीबीसीआईडी हल्द्वानी को अपनी पूरी जांच रिपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, कथित रूप से अपहृत किए गए पांचों बीडीसी सदस्यों को भी कोर्ट में उपस्थित होने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 दिसंबर की तारीख तय की गई है।
चुनाव के दौरान 14 अगस्त को हुआ था बवाल
मौजूदा सुनवाई के दौरान, पांचों बीडीसी सदस्य कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिस पर अदालत ने नाराजगी व्यक्त की। कोर्ट ने उन्हें 10 दिसंबर को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के सख्त निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान 14 अगस्त को हुए बवाल और कुछ सदस्यों के अपहरण के आरोपों को लेकर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था। इस मामले में चुनाव में विजयी कई सदस्यों ने भी न्यायालय का रुख किया था।
इसी मामले में बीडीसी सदस्य पूनम बिष्ट ने हाईकोर्ट में एक अलग याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में एक मतपत्र में ओवरराइटिंग करके क्रमांक 1 को 2 कर दिया गया, जिससे वह अमान्य घोषित हो गया और चुनाव परिणाम प्रभावित हुआ। याचिका में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पुन मतदान (री-पोलिंग) कराए जाने की मांग की गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
- कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
- ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
Tuesday, March 3

