देहरादून: मसूरी करोड पर हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हाथीपांव पैदल मार्ग के निकट एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है, जिसके बाद तत्काल एसडीआरएफ टीम को मौके पर भेजा गया।
सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम बिना देर किए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने खाई में गिरे एक युवक और एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24 वर्ष), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून और दिशा रावल (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है। रेस्क्यू के दौरान पता चला कि वाहन में एक और युवक सवार था। एसडीआरएफ टीम ने जब गहन सर्चिंग अभियान चलाया तो पाया कि तीसरा युवक चट्टान के बीच बुरी तरह फंसा हुआ है। वहीं वाहन भी खाई में बेहद खतरनाक स्थिति में लटका हुआ है, जिससे रेस्क्यू कार्य और चुनौतीपूर्ण हो गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा क्रेन मंगवाई जा रही है। एसडीआरएफ टीम मौके पर डटी हुई है और तीसरे युवक को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मसूरी हादसा: हाथीपांव के पास कार खाई में गिरी, दो सुरक्षित, तीसरा युवक फंसा
- प्रीमियम पेट्रोल महंगा: 20 मार्च से ₹2+ प्रति लीटर बढ़े दाम, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
- मोबाइल सायरन अलर्ट: उत्तराखंड में 24 घंटे का मौसम खतरा
- देहरादून में मौसम का यू-टर्न: बारिश, बर्फबारी और ठंड का डबल अटैक, कई जिलों में अलर्ट
- कैबिनेट विस्तार 2026: धामी टीम में 5 नए चेहरे, बदले समीकरण
- धामी कैबिनेट विस्तार आज: 5 नए मंत्री, 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
- दून में नशे में धुत्त इनोवा चालक का तांडव: बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर, कार घर में घुसी
- बड़ी राहत: सतपाल महाराज की तबीयत अब स्थिर, CM धामी ने लिया जायजा
- मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन
- 21 मार्च को नैनीताल-हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Friday, March 20

