रुद्रपुर के तीनपानी क्षेत्र के पास भदईपुरा में शुक्रवार सुबह एक टायर फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते सैकड़ों टायर जलकर राख हो गए और फैक्ट्री की बिल्डिंग भी ध्वस्त हो गई। दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनकपुर निवासी गुरप्रीत सिंह की बसंत विहार तीनपानी के पास गुरप्रीत इंटरप्राइजेज के नाम से टायरों की फैक्ट्री और गोदाम है। गुरुवार रात वह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे आसपास के लोगों ने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी सूचना गुरप्रीत सिंह व दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग के तीन से चार वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग बुझाने के प्रयास में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस अग्निकांड में कार, ट्रक, जीप, पिकअप समेत विभिन्न वाहनों के सैकड़ों टायर जल गए। साथ ही वहां खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गई।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून में होली के दौरान बवाल: सिर पर बोतल फोड़ी, युवतियों से अभद्रता
- डाक से मिला लॉटरी टिकट बना जाल, कॉल करते ही 99 हजार उड़ाए
- होली के बाद हाउस टैक्स पर सख्ती, नगर निगम देगा बकायेदारों को अंतिम नोटिस
- रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड: गली-गली होली की धूम, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
- कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
Thursday, March 5

