जम्मू-कश्मीर। डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह–चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास उस समय हुआ, जब सेना का वाहन ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए रवाना हुआ था।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सेना का वाहन दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में तेज और खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 20 जवान सवार थे। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही 10 जवानों की जान चली गई।
हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम इलाके के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल 10 जवानों को पहले उप जिला अस्पताल भद्रवाह ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सेना के कमांड अस्पताल भेजा गया है।
इस हृदयविदारक हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि डोडा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हमारे 10 वीर जवानों के शहीद होने से वह अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि देश उनके उत्कृष्ट सेवा भाव और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
उपराज्यपाल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि घायल जवानों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है और वरिष्ठ अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- UK Board Result Update: मूल्यांकन पूरा, रिजल्ट की तैयारी शुरू
- सितारगंज सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत, 1 गंभीर घायल
- लालकुआं की लापता छात्रा दिल्ली में मिली, पुलिस ने 5 घंटे में किया रेस्क्यू
- देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर — छात्र हत्याकांड के 2 ईनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
- मा0 प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों पर, जिला प्रशासन ने आशारोडी से गढ़ीकैंट तक 13 जोन में बांटा रूट
- हरिद्वार को मिलेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, सचिवालय में बनी आगे की रणनीति
- चारधाम यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए NDMA का मास्टर प्लान
- मोटाहल्दू में सनसनी: घर लौटते समय 10वीं की छात्रा गायब, तलाश में जुटी पुलिस
- धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग
- हैली टिकटों की ब्लैकमेलिंग न हो इसका विशेष ध्यान रखें: महाराज
Friday, April 10

