Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती
  • CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश
  • उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
  • रानीबाग की बंद HMT फैक्ट्री में बनेगा IT हब, 45 एकड़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका
  • अमेरिका-इजरायल हमले में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का शोक
  • रानीपोखरी थाना क्षेत्र में श्रमिक ने साथी की हथौड़े से हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा
  • दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी ऑडिट पूरा, ओवरस्पीडिंग रोकने को 16 कैमरे लगाए गए
  • महाराज ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को आदि कैलाश यात्रा पर आमंत्रित किया
  • विकासनगर में वन विभाग के SDO से यमुना पुल पर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा
  • हल्द्वानी में 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम धामी ने दी विकास को रफ्तार
Sunday, March 1
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»खेल»भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में खेले गए फाइनल मुकाबले, जानें कैसा रहा रिकॉर्ड?
खेल

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में खेले गए फाइनल मुकाबले, जानें कैसा रहा रिकॉर्ड?

news61ukBy news61ukSeptember 26, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों देश 13वीं बार किसी टूर्नामेंट या ट्राई सीरीज के फाइनल में आमने-सामने होंगे। आइए, अब तक के रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच वनडे फॉर्मेट में अब तक 11 फाइनल खेले गए हैं। पहली बार दोनों देश साल 1985 में किसी टूर्नामेंट का फाइनल खेले थे। यह वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट का खिताबी मुकाबला था, जिसे भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया।

इसके बाद अप्रैल 1986 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रल-एशिया कप अपने नाम किया। अक्टूबर 1991 में विल्स ट्रॉफी के फाइनल में एक बार फिर भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी। अप्रैल 1994 में पाकिस्तान ने एक बार फिर ऑस्ट्रल-एशिया कप अपने नाम किया। इसके बाद जनवरी 1998 में सिल्वर जुबली इंडिपेंडेंस कप ट्राई सीरीज में दोनों देशों के बीच तीन फाइनल खेले गए, जिसमें भारत ने पहला फाइनल 8 विकेट से जीता। दूसरा फाइनल पाकिस्तान ने 6 विकेट से अपने नाम किया। टीम इंडिया ने तीसरा फाइनल 3 विकेट से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।

अप्रैल 1999 में पेप्सी कप के फाइनल में पाकिस्तान ने 123 रन से जीत दर्ज की। अप्रैल 1999 में कोका-कोला कप के फाइनल में भारत को एक बार फिर शिकस्त झेलनी पड़ी। जून 2008 में किटप्लाई कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 25 रन से हराया, जबकि जून 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी पाकिस्तान ने अपने नाम किया।

वनडे फॉर्मेट के 11 फाइनल में पाकिस्तान ने 8 जीते हैं, जबकि भारत की टीम सिर्फ 3 ही फाइनल अपने नाम कर सकी। वहीं, टी20 फॉर्मेट में दूसरी बार दोनों देश खिताबी मैच में आमने-सामने होंगे। पहली बार भारत-पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में भिड़ी थीं, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत हासिल की थी।

एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) के फाइनल में पहली बार भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। एशिया कप 2025 में दोनों देश तीसरी बार आमने-सामने होंगे। बीते दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान को करारी हार मिली है।

पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को ग्रुप-ए के मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में पाकिस्तान को 127/9 के स्कोर पर रोकने के बाद भारत ने 15.5 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद दोनों देश 21 सितंबर को आमने-सामने थे, जिसमें पाकिस्तान को 171/5 के स्कोर पर रोकने के बाद भारत ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

अमेरिका-इजरायल हमले में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का शोक

March 1, 2026
Read More

क्या भारत में WhatsApp होगा बैन? 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

February 7, 2026
Read More

ट्रियो कप 2026 फाइनल: दीपक तोमर के 63 रन, एमडीडीए-यूपीसीएल की पावर पैंथर्स ने रचा इतिहास

January 31, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती

March 1, 2026 उत्तराखंड

 गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के गौरंग गांव में गोशाला में आग लगने से अफरा तफरी…

Read More

CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश

March 1, 2026

उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

March 1, 2026

रानीबाग की बंद HMT फैक्ट्री में बनेगा IT हब, 45 एकड़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका

March 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती

March 1, 2026

CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश

March 1, 2026

उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

March 1, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.