चंपावत: भारत-नेपाल सीमा से सटे दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र पासम के जूनियर स्कूल की छात्रा करिश्मा का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है। संसाधनों की कमी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद करिश्मा ने यह उपलब्धि हासिल की है।
यह क्षेत्र एक समय बालिका शिक्षा के संकट से जूझ रहा था। अब शिक्षकों के प्रयासों से शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है, जिसके परिणाम सामने आ रहे हैं। करिश्मा की सफलता को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विद्यालय के छात्रों को उत्कृष्ट परिणाम दिलाने में शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नरेश जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जोशी ने करिश्मा की उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।
विद्यालय के शिक्षकों सुभाष चंद्र और कृष्ण कुमार चौबे, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मोहन सिंह, ग्राम प्रधान चंद्रकांत तिवारी, अभिभावकों और ग्रामवासियों ने करिश्मा को बधाई दी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) मान सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट ने भी करिश्मा को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। करिश्मा की यह सफलता कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के प्रति समर्पण और प्रयासों को दर्शाती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
- ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
- देहरादून में सनसनी: नवविवाहिता के घर घुसा सिरफिरा, तेजाब फेंकने और पति को काटने की दी धमकी
- अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर हाई अलर्ट, सीएम धामी ने ली समीक्षा बैठक
- देहरादून में दर्दनाक हादसा: डंपर ने छात्र को कुचला, गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
- गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती
- CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश
Tuesday, March 3

