Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून: फंदे पर लटके युवक को पुलिस ने दिया नया जीवन, CPR से बची जान
  • गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
  • होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार
  • चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश
  • CM धामी ने किया टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम
  • दुर्घटना: खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौके पर ही मौत
  • अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग
  • हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
  • निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू
  • आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
Saturday, March 7
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»रुद्रप्रयाग में तांबे के विशाल भंडार की खोज से वैज्ञानिकों में उत्साह, उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया आधार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में तांबे के विशाल भंडार की खोज से वैज्ञानिकों में उत्साह, उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया आधार

news61ukBy news61ukNovember 16, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

रिमोट सेंसिंग से हुई नई खदानों की पुष्टि

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में तांबे के विशालकाय भंडार का पता चलने के बाद वैज्ञानिक समुदाय में उत्साह बढ़ गया है। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की शोध टीम ने वाडिया इंस्टीट्यूट में आयोजित जियो स्कॉलर मीट में इस महत्वपूर्ण खोज की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। शोध छात्रा पल्लवी उनियाल ने विभागाध्यक्ष प्रो. एमपीएस बिष्ट के नेतृत्व में यह अध्ययन किया है।

पल्लवी के अनुसार, रुद्रप्रयाग के पोखरी के पास धनपुर–सिदौली क्षेत्र में 1950 के दशक में स्थानीय लोग तांबे का खनन करते थे और इसे घरेलू उपयोग में लाते थे। इसी ऐतिहासिक जानकारी के आधार पर शोध टीम को इस इलाके में अन्य स्थानों पर भी तांबे की मौजूदगी का अंदेशा हुआ। टीम ने आधुनिक स्पेक्ट्रो-रेडियोमीटर तकनीक का उपयोग करते हुए इस क्षेत्र में कई नए स्थलों पर तांबे की पुष्टि की है।जीएसआई के वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के लामेरी-कोटेश्वर इलाके से 355 नमूने एकत्रित किए. सोना तथा आधार धातु का लखनऊ के जीएसआई के केमिकल डिवीजन में विश्लेषण किया गया.

यह पहली बार है जब इस क्षेत्र में रिमोट सेंसिंग तकनीक के माध्यम से खनिज खोज की गई है। तकनीक की सहायता से उन दुर्गम स्थानों पर भी तांबे के संकेत मिले हैं, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पहुँचना संभव नहीं था। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह खोज भविष्य में उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति को मजबूत आधार दे सकती है।

इधर, चम्पावत जिले की लधियाघाटी क्षेत्र में भी तांबे के भंडार होने के संकेत पहले सामने आ चुके हैं। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की टीम ने हाल ही में इस क्षेत्र के सर्वे में तांबे तथा यूरेनियम की संभावनाओं का उल्लेख किया था। पिछले वर्ष किए गए विस्तृत सर्वे में इन धातुओं के महत्वपूर्ण संकेत पाए गए थे।

रुद्रप्रयाग में मिले नए भंडारों के नमूने अब गुणवत्ता जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि ये भंडार उच्च गुणवत्ता के निकले, तो यह प्रदेश के खनन, उद्योग और अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

देहरादून: फंदे पर लटके युवक को पुलिस ने दिया नया जीवन, CPR से बची जान

March 6, 2026
Read More

गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

March 6, 2026
Read More

होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार

March 6, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

देहरादून: फंदे पर लटके युवक को पुलिस ने दिया नया जीवन, CPR से बची जान

March 6, 2026 उत्तराखंड

देहरादून की थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस आज फंदे पर लटके व्यक्ति के लिए देवदूत बन कर…

Read More

गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

March 6, 2026

होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार

March 6, 2026

चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश

March 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देहरादून: फंदे पर लटके युवक को पुलिस ने दिया नया जीवन, CPR से बची जान

March 6, 2026

गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

March 6, 2026

होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार

March 6, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.