Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड
  • हल्द्वानी: सास-ननद की प्रताड़ना से तंग गर्भवती ने दी जान, गर्भस्थ शिशु की भी मौत
  • देहरादून में बारिश का कहर: कुछ ही मिनटों में शहर हुआ जलमग्न, रिस्पना नदी उफान पर
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश और देहरादून में दो भवन सील
  • नशे की सप्लाई चेन तोड़ने एवं जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर डीएम ने दिया जोर
  • अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त
  • खेलभूमि की दिशा में बढ़ते कदम: मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”
  • चारधाम यात्रा का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ : मुख्यमंत्री धामी।
  • हल्द्वानी: तिकोनिया वाइन शॉप में आग से 8 करोड़ का नुकसान, दमकल ने बड़ी दुर्घटना टाली
  • देहरादून की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली योजनाएं हो जिला प्लान में शामिल-डीएम
Wednesday, June 3
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»दिव्यांशु हत्याकांड पर देहरादून में किसानों का प्रदर्शन, टिकैत बोले—इंसाफ चाहिए
उत्तराखंड

दिव्यांशु हत्याकांड पर देहरादून में किसानों का प्रदर्शन, टिकैत बोले—इंसाफ चाहिए

By April 3, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

सीएम से मिलेंगे, राकेश टिकैत ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

देहरादून। देहरादून में 23 मार्च को छात्र दिव्यांशु जटराना की हत्या के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को आशारोड़ी चेक पोस्ट पर किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में हजारों किसानों ने शोक सभा के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग उठाई। किसान सीएम धामी से मिलने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने साफ कहा है कि वे सीएम से आश्वासन मिलने के बाद ही यहां से हटेंगे।

इसके बाद सीएम धामी ने किसानों से मिलने की बात कही है, जिसके लिए मुख्यमंत्री आवास पर 10 से 12 सदस्यों के नाम भेजे जाएंगे। वही लोग शाम को मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और अपनी बात रखेंगे।

किसान नेता राकेश टिकैत के आह्वान के बाद से ही मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, पानीपत और हरिद्वार के किसान देहरादून पहुंचे हैं। वे सुबह करीब साढ़े 10 बजे से आशारोड़ी पर इकट्ठा शुरू हुए और सुबह 11 बजे के करीब किसान नेता राकेश टिकैत भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे।इस आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हैं। राकेश टिकैत दिव्यांशु जटराणा को श्रद्धांजलि देने के लिए देहरादून के आशारोड़ी बॉर्डर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर देहरादून-सहारनपुर बॉर्डर आशारोड़ी पर 9 थानों की पुलिस बल तैनात किया गया।

इससे पहले किसानों ने प्रशासन को दो-टूक चेतावनी देते हुए कहा था “बताइए कि दिव्यांशु जटराणा हत्याकांड में अब तक क्या कार्रवाई की गई है? वरना हम प्रशासन का इलाज करके ही जाएंगे।

किसानों की धमकी के बाद एसपी सिटी प्रमोद कुमार किसानों से मिलने पहुंचे और दिव्यांशु जटराणा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मौके पर खुद एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल पहुंचे। किसानों ने SSP के सामने पूछा- मर्डर हो रहे हैं, हत्यारे कहां छिपे हैं?

मामले पर एसएसपी ने कहा कि उन्होंने फरार आरोपियों पर इनाम 25 हजार से बड़ाकर 50 हजार कर दिया है। फिलहाल किसानों ने शोक सभा खत्म कर दी है।

प्रेमनगर की घटना से भड़का आक्रोश

प्रेमनगर क्षेत्र में 23 मार्च को छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में मुजफ्फरनगर निवासी छात्र दिव्यांशु जटराना की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है, जो अब बड़े आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है।

पश्चिमी यूपी और तराई से उमड़ा जनसैलाब

प्रदर्शन में बागपत, शामली, मेरठ, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून से भी बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। हजारों किसानों ने दिव्यांशु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

भावुक पल: दादा ने लगाई न्याय की गुहार

शोक सभा के दौरान दिव्यांशु के दादा हरबीर सिंह मीडिया के सामने भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि परिवार ने अपना सहारा खो दिया है और अब उन्हें केवल न्याय चाहिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

“देहरादून की छवि खराब हो रही” – टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देहरादून को शिक्षा नगरी और शांत शहर के रूप में जाना जाता रहा है, लेकिन हाल के घटनाक्रम से इसकी छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो लोग अपने बच्चों को यहां पढ़ने भेजना बंद कर देंगे।

नशे के कारोबार पर उठे गंभीर सवाल

टिकैत ने शहर में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास ड्रग्स की उपलब्धता चिंताजनक है और यह बिना प्रशासनिक लापरवाही के संभव नहीं है। उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस पर निशाना, आंदोलन के संकेत

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। टिकैत ने कहा कि पुलिस अपने मूल दायित्व से भटक रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो यह विरोध प्रदर्शन आने वाले समय में बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

दिव्यांशु जटराना हत्याकांड ने न केवल एक परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और सामाजिक हालात पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Related Posts

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026
Read More

हल्द्वानी: सास-ननद की प्रताड़ना से तंग गर्भवती ने दी जान, गर्भस्थ शिशु की भी मौत

June 3, 2026
Read More

देहरादून में बारिश का कहर: कुछ ही मिनटों में शहर हुआ जलमग्न, रिस्पना नदी उफान पर

June 2, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026 उत्तराखंड

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित अजबपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से 18…

Read More

हल्द्वानी: सास-ननद की प्रताड़ना से तंग गर्भवती ने दी जान, गर्भस्थ शिशु की भी मौत

June 3, 2026

देहरादून में बारिश का कहर: कुछ ही मिनटों में शहर हुआ जलमग्न, रिस्पना नदी उफान पर

June 2, 2026

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश और देहरादून में दो भवन सील

June 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026

हल्द्वानी: सास-ननद की प्रताड़ना से तंग गर्भवती ने दी जान, गर्भस्थ शिशु की भी मौत

June 3, 2026

देहरादून में बारिश का कहर: कुछ ही मिनटों में शहर हुआ जलमग्न, रिस्पना नदी उफान पर

June 2, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.