हल्द्वानी। हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक निजी होटल के कमरे में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसान ने यह कदम गंभीर मानसिक तनाव के चलते उठाया।
आत्महत्या से पहले किसान सुखवंत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि काशीपुर के एक गिरोह ने जमीन के नाम पर उसके साथ करीब 4 करोड़ रुपये की ठगी की है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
वीडियो में सुखवंत ने बताया कि वह काशीपुर के पैगा गांव का रहने वाला है और काशीपुर निवासी अमरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, आशीष, जाहिर हुसैन सहित अन्य लोगों ने उसे बक्सौरा गांव में 7 एकड़ जमीन दिखाई, लेकिन रजिस्ट्री किसी दूसरी जमीन की करा दी। आरोप है कि इस पूरे सौदे में उससे 4 करोड़ रुपये ले लिए गए।
सुखवंत ने वीडियो में यह भी कहा कि उसने इस मामले की शिकायत उधम सिंह नगर के एसएसपी से की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और उसे न्याय नहीं मिला।
परिजनों के अनुसार सुखवंत अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था। वापसी के दौरान उसने काठगोदाम थाना क्षेत्र के पास एक निजी होटल में कमरा लिया, जहां देर रात उसने आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। किसान सुखवंत के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो व लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई, निर्माण स्थलों का प्रवर्तन टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण
- कैंचीधाम जाम से राहत जल्द: जून से पहले पूरा होगा बाईपास, मुख्य सचिव का निर्देश
- देहरादून: गांधी नगर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने रात में मारा छापा
- सीएम धामी ने ‘प्रयास’ स्मारिका का किया विमोचन, खेलों को बताया बेहतर कल की कुंजी
- लालकुआं PHC में महिला डॉक्टर गायब, गर्भवती महिलाएं भटकने को मजबूर!
- लोहाघाट में बड़ा हादसा: 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक गंभीर
- देहरादून: 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र, 62 करोड़ की नई बिल्डिंग का शिलान्यास
- देहरादून: सीएम धामी ने दी जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि
- देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, खंडहर में मिला 3–4 दिन पुराना शव
- सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस
Wednesday, March 18

