विकासनगर। पछुवादून में कांग्रेस की ओर से नशा छोड़ो, भारत जोड़ो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गांवों और कस्बों में युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के साथ ही उन्हें स्वच्छ, शुद्ध जीवन शैली अपनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन पर भी नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि पछुवादून में फैल रहे नशे के अवैध कारोबार को लेकर सरकार और स्थानीय प्रशासन मौन साधे हुए है, जिसका असर यहां के युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है। नशे के सौदागर शिक्षण संस्थानों के साथ ही गरीब मजदूर वर्ग को अपना निशाना बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पछुवादून के युवाओं तक नशे के सौदागरों की आसान पहुंच बन चुकी है। पुलिस सिर्फ दस, बीस ग्राम नशीले पदार्थ बरामद कर इतिश्री कर देती है, लेकिन कभी भी नशे के बड़े सौदागरों तक पहुंचने की कोशिश नहीं की गई और न ही नशे के सौदागरों की चेन को तोड़ने का कोई प्रयास किया गया। इसका परिणाम यह है कि नशे की बड़ी खेप यहां के बाजारों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि नशे पर रोकथाम के लिए जितना जरूरी सामाजिक जागरूकता है, उतना ही जरूरी कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जाना भी है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों और कस्बों में पदयात्रा निकालकर लोगों को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूक करेंगे। इस दौरान जिपं सदस्य संजय किशोर महेंद्रू, कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास शर्मा, निवर्तमान जिला महासचिव राजीव शर्मा, संजय जैन, ब्लाक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, रेखा रमोला, कुसुम कौशल, शशि चौहान, शेर सिंह लांबे, धीरेंद्र तड़ियाल आदि मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड: गली-गली होली की धूम, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
- कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
Thursday, March 5

