Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग
  • हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
  • निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू
  • आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील
  • देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस
  • होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में 610 मरीज पहुंचे, 44 भर्ती
  • होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर
  • देहरादून में होली के दौरान बवाल: सिर पर बोतल फोड़ी, युवतियों से अभद्रता
  • डाक से मिला लॉटरी टिकट बना जाल, कॉल करते ही 99 हजार उड़ाए
Friday, March 6
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»सोशल मीडिया पर कितने लाइक मिले, परवाह मत करना बच्चों से बोलीं कर्नल सोफिया कुरैशी
उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर कितने लाइक मिले, परवाह मत करना बच्चों से बोलीं कर्नल सोफिया कुरैशी

news61ukBy news61ukNovember 10, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

साइबर सुरक्षा आज देश के सामने बड़ी चुनौती है। इसलिए सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी आगे बढ़ाने से पहले थोड़ा थमें, सोचें-समझें और सही होने पर ही इसे आगे बढ़ाएं। हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि देश सर्वोपरि है। ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहीं भारतीय सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने रविवार को झाझरा में स्थित जनजातीय दून संस्कृति स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि इस राज्य ने देश को सबसे बेहतरीन सैनिक, सैन्य अधिकारी दिए हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक केवल जंग ही नहीं जीतते, दिल भी जीतते हैं। वह शुरू से ही सेना में अधिकारी बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने मेहनत की। हमेशा यही सोचा कि मैं कर सकती हूं। उन्होंने युवाओं से अपनी जड़ों पर गर्व करते हुए देश निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। यह व्यक्तित्व के विकास, अनुशासन और आत्मनिर्भरता व जीवन के लिए सही दिशा चुनने का समय होता है। सबके पास चौबीस घंटे हैं। तय करें उसका इस्तेमाल कैसे करना है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन के बारह वर्षों में समय का सही इस्तेमाल करेंगे तो हमारा 50 साल के बाद का जीवन भी बेहतर होगा। छात्र जीवन में प्राप्त किया गया ज्ञान, अनुभव और सीख ही आगे चलकर व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा तय करते हैं।

फेक न्यूज से बचें

कर्नल सोफिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज को शेयर करने से बचें। सोशल मीडिया पर कितने लाइक मिले, इसकी परवाह मत कीजिए। बल्कि लोगों से मिलो, बातें करो, हंसो, ये जरूरी है। उन्होंने कहा, हमारा देश दुनिया का सबसे बेहतर देश है। उन्होंने सभी के साथ ‘ये देश है वीर जवानों का’ गीत गाया। इसी के साथ छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए टाइम मैनेजमेंट का विशेष ख्याल रखने की बात कही।

दून संस्कृति विद्यालय ने मनाई रजत जयंती

देहरादून झाझरा में स्थित जनजातीय विद्यालय दून संस्कृति स्कूल की ओर से रविवार को विद्यालय और उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति डॉ. कुंवर शेखर विजेंद्र, रासबिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हिमांशु ऐरन, मेजर जनरल मोहन लाल असवाल, ब्रिगेडियर आरएस रावत, राकेश ओबरॉय व अनुज शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय की सराहना की। विंग कमांडर नुपूर जैन को नंदा देवी वीरता सम्मान और प्रीति नेगी को नंदा देवी वीरता सम्मान दिया गया। प्रधानाचार्य सौम्य बधानी, प्रशासक देवेंद्र रावत, राजेश रमोला, सह निदेशक प्रियंका विजय, निदेशक ऋत्विक विजय आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सांसद तरुण विजय ने किया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या

March 6, 2026
Read More

निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू

March 5, 2026
Read More

आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा

March 5, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
दुनिया

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग

March 6, 2026 दुनिया

Arjun Tendulkar-Saniya Chandhok Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर शहनाइयां गूंजी.…

Read More

हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या

March 6, 2026

निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू

March 5, 2026

आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा

March 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग

March 6, 2026

हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या

March 6, 2026

निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू

March 5, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.