पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद ही पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं।
husband went to police station after killing his wife
पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम राजेश राम है, जो मूल रूप से मूनाकोट ब्लॉक के कानड़ी गांव का निवासी है। फिलहाल उसका परिवार पिथौरागढ़ नगर के जाखनी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि राजेश राम महाराष्ट्र में नौकरी करता है।
एक हफ्ते पहले महाराष्ट्र से आया था घर
जानकारी के मुताबिक राजेश राम करीब एक सप्ताह पहले महाराष्ट्र से घर आया था। शनिवार तड़के किसी बात को लेकर उसका पत्नी नीलम (30 वर्ष) से झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर सुबह करीब 4:30 बजे पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नीलम की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी राजेश राम ने खुद ही पुलिस के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
शुरुआती जांच में घरेलू विवाद का मामला
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महाराष्ट्र में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है और छुट्टी पर घर आया था। परिवार के लोगों और पड़ोसियों के अनुसार दंपती के बीच पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बनती रहती थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।
पूछताछ जारी, कानूनी कार्रवाई चल रही
पिथौरागढ़ कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भर दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पति से पूछताछ जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून मर्डर केस: 3 दिन में चार्जशीट दाखिल, ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ में आरोपी पर सख्त कार्रवाई
- मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण की सख्ती, 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
- उत्तराखंड में बिजली महंगी, UPCL ने बढ़ाईं दरें — होली पर बढ़ेगा बिल
- हल्द्वानी: लापता युवक दीपक जोशी की जंगल में संदिग्ध मौत
- ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी में करोड़ों की महाठगी का खुलासा, मास्टरमाइंड हेमचंद पंत और विकास दुर्गापाल गिरफ्तार
- सीएम धामी ने किया जमरानी बांध परियोजना का निरीक्षण, जून 2026 तक पूरा होगा दोनों टनलों का काम
- लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा, स्कूली बच्चों की जान बची
- देहरादून: रोजगार पर सीएम धामी की हाईलेवल बैठक, युवाओं को संस्थानों से जोड़ने की तैयारी
- ब्रेकिंग: सीडीएस अनिल चौहान उत्तराखंड दौरे पर, छात्रों के लिए क्यों है यह दौरा बेहद खास?
- हल्द्वानी बोले सीएम धामी: कुमाऊं सदियों से अध्यात्म और संस्कृति का केंद्र
Thursday, February 5

