Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती
  • CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश
  • उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
  • रानीबाग की बंद HMT फैक्ट्री में बनेगा IT हब, 45 एकड़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका
  • अमेरिका-इजरायल हमले में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का शोक
  • रानीपोखरी थाना क्षेत्र में श्रमिक ने साथी की हथौड़े से हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा
  • दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी ऑडिट पूरा, ओवरस्पीडिंग रोकने को 16 कैमरे लगाए गए
  • महाराज ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को आदि कैलाश यात्रा पर आमंत्रित किया
  • विकासनगर में वन विभाग के SDO से यमुना पुल पर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा
  • हल्द्वानी में 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम धामी ने दी विकास को रफ्तार
Monday, March 2
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»यातायात»सीएम की परिकल्पना से शहर में यातायात प्रबंधन के साथ; नई स्लिप रोड, रांउड अबाउट व फ्लाईओवर निर्मित करते डीएम सविन बंसल
यातायात

सीएम की परिकल्पना से शहर में यातायात प्रबंधन के साथ; नई स्लिप रोड, रांउड अबाउट व फ्लाईओवर निर्मित करते डीएम सविन बंसल

news61ukBy news61ukMay 28, 2025Updated:August 4, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

स्मार्ट सिटी अंतर्गत 66 बस स्टॉप पर लगी 66×5 हाईटेक डिजीटल डिवाइस में से यदि एक भी डाउन; समझो HP कम्पनी का पेमेंट भी गॉन

डीएम के निश्चय अनुरूप 05 वर्ष में प्रथम बार, प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 100 सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट।

देहरादून 28 मई, 2025(सू.वि.) स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्याे को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण किए जाए।

मा0 सीएम की परिकल्पना से डीएम सविन शहर में यातायात प्रबंधन के साथ; नई स्लिप रोड, रांउड अबाउट व फ्लाईओवर के साथ ही चौक चौराहें को  पारंपरिक शैली में निर्मित, विकसित, विस्तारित कर रहे हैं। यातायात प्रबंधन के लिए 11 चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का काम युद्धस्तर पर गतिमान है। डीएम के निश्चय अनुरूप 05 वर्ष में प्रथम बार, प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 100 सीसीटीवी कैमरों को जनसुरक्षा के दृष्टिगत स्मार्ट कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट कर दिए गए हैं। वहीं स्मार्ट सिटी अंतर्गत  66 बस स्टॉप पर लगी 66ग्5 हाईटेक डिजीटल डिवाइस सक्रिय किया गया हैं डीएम ने एचपी के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि एक भी डिवाईस डाउन हुआ तो कार्यों का भुगतान नही किया जाएगा।

देहरादून में बन रही उत्तराखंड की पहली इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्याे की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ग्रीन बिल्डिंग एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। कार्यदायी संस्था जनमानस की अपेक्षाओं के अनुरूप तय समय में इसका निर्माण पूर्ण करना सुनिश्चित करें। डीएम ने कार्यदायी संस्था को साइट पर पर्याप्त संख्या में मैन, मशीनरी और मटेरियल के साथ निर्माण कार्यों में तेजी लाने और कंक्रीट प्लांट की परमिशन के लिए तत्काल सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्थानीय लोक संस्कृति एवं पारंपरिक शैली में निर्माणाधीन दिलाराम चौक, कुठाल गेट, घंटाघर, साईं मंदिर चौक चौराहों पर मानसून से पहले सिविल वर्क पूरे किए जाए। शहर में यातायात प्रबंधन के लिए महाराणा प्रताप, आईटी पार्क, नालापानी, मोथरोवाला, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, प्रेम नगर, सुद्वौवाला, धूलकोट तिराहा, रांगडवाला तिराहा, सेलाकुई बाजार तिराहा एवं डाक पत्थर सहित सभी 11 चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें।

जिलाधिकारी ने आईएसबीटी में ड्रेनेज सिस्टम के तहत आरसीसी पाइप इंस्टॉलेशन, चौंबर निर्माण कार्याे को 05 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। आईएसबीटी में चन्द्रबनी साइट वाले ड्रेनेज क्लीनिंग के लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम को तत्काल स्थलीय निरीक्षण करने और मानसून से पहले ड्रेनेज की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रिंस चौक पर अवशेष सीवर मेनहोल निर्माण एवं कनेक्टिविटी ना होने के कारण ओवरफ्लो की स्थिति के निस्तारण हेतु विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समस्या के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लि0 के अन्तर्गत संचालित समस्त कैमरों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा भी की। डीएम के निश्चय अनुरूप 05 वर्ष में प्रथम बार, प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 150 सीसीटीवी कैमरे स्मार्ट कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट किए जा चुके है। जिलाधिकारी ने कहा कि दून इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़े लाइव कैमरा केबल एवं बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाले जिम्मेदार विभाग को चिन्हित किया जाए। बोर्ड बैठक में इसको रखें। ताकि जिम्मेदार विभाग से नुकसान की भरपाई की जाए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को सख्त लहजे में हिदायत दी कि निर्माण कार्याे की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यदायी संस्था ने जो कार्य पूर्ण कर लिए है, उनका सर्टिफिकेट भी दें कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण किए गए है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसीईओ तीर्थ पाल सिंह, फाइनेंस एवं वित्त नियंत्रक मनोज कुमार पांडेय, एजीएम कृष्ण पल्लव चमोला, एजीएम फाइनेंस संध्या बिजलवाण, एजीएम आईटी मनवीर जोशी, पीआईयू प्रवीण कुश, ईई सीपीडब्लूडी संजय डंडरियाल, एई डीएससीएल आशीष मिश्रा, बीएसएनएल राजीव कुमार आदि उपस्थित थे

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

February 20, 2026
Read More

उत्तराखंड में ड्राइवरों की बदलेगी किस्मत! जल्द लॉन्च होगी ‘भारत टैक्सी सेवा’, मिलेगा सम्मान और स्वामित्व का अधिकार

February 8, 2026
Read More

उत्तराखंड: सहकारिता मॉडल पर लॉन्च होगी भारत टैक्सी सेवा, ड्राइवर बनेंगे मालिक

February 6, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती

March 1, 2026 उत्तराखंड

 गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के गौरंग गांव में गोशाला में आग लगने से अफरा तफरी…

Read More

CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश

March 1, 2026

उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

March 1, 2026

रानीबाग की बंद HMT फैक्ट्री में बनेगा IT हब, 45 एकड़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका

March 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती

March 1, 2026

CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश

March 1, 2026

उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

March 1, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.