हल्द्वानी के करीब कालाढूंगी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ट्रैक्टर सवार की खुलेआम बदमाशी ने लोगों को दहशत में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, चकलुआ निवासी हिमांशु देवपा मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ कालाढूंगी रोड स्थित एक पहाड़ी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी कार ढाबे के बाहर सड़क किनारे पार्क की, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां आ धमका। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक, जिसकी पहचान प्रवीण सिंह देवपा के रूप में हुई है, ने जानबूझकर खड़ी कार में लगातार टक्कर मारनी शुरू कर दी। उसने कार को एक के बाद एक तीन जोरदार टक्कर मारी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के वक्त कार में सवार लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान ढाबे के अंदर खाना खा रहे लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई और सभी दहशत में आ गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस से शिकायत की तैयारी की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- बेरीपड़ाव के सुनसान क्षेत्र में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर
- रोडवेज बस के ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराई, ड्राइवर की दर्दनाक मौत
- देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड
- हल्द्वानी: सास-ननद की प्रताड़ना से तंग गर्भवती ने दी जान, गर्भस्थ शिशु की भी मौत
- देहरादून में बारिश का कहर: कुछ ही मिनटों में शहर हुआ जलमग्न, रिस्पना नदी उफान पर
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश और देहरादून में दो भवन सील
- नशे की सप्लाई चेन तोड़ने एवं जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर डीएम ने दिया जोर
- अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त
- खेलभूमि की दिशा में बढ़ते कदम: मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”
- चारधाम यात्रा का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ : मुख्यमंत्री धामी।
Wednesday, June 3

