उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासतौर पर धामी कैबिनेट के संभावित विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।
दिल्ली दौरे पर सीएम धामी
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री का यह दौरा संगठन और सरकार दोनों ही स्तर पर अहम माना जा रहा है। लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब दिल्ली दौरे के बाद और तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है और कुछ नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
कई विधायकों में जगी उम्मीद
सीएम के दिल्ली प्रवास से राज्य के कई विधायकों में भी उम्मीद जगी है। कई विधायक लंबे समय से मंत्री पद की दौड़ में शामिल माने जा रहे हैं और अब उन्हें लग रहा है कि उनका इंतजार खत्म हो सकता है। वहीं संगठन स्तर पर भी संभावित फेरबदल की चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि, कैबिनेट विस्तार को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
- कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
- ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
Tuesday, March 3

