Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • गैरसैंण सदन में भ्रष्टाचार पर घमासान, सरकार बोली—जीरो टॉलरेंस पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून में अब बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता पालना महंगा, ₹20 हजार तक जुर्माना
  • हल्द्वानी: व्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ीं मुश्किलें, 3 महीने में आठवां मुकदमा दर्ज
  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • 08 साल से लापता पति, 5 बच्चों का बोझ: मीना ठाकुर को जिला प्रशासन से 1 लाख की मदद
  • देहरादून के आयुष्मान गुसांई बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • धामी सरकार का सख्त कदम: अवैध खनन मामले में पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड
  • गैरसैंण सत्र का अहम दिन: बजट पर चर्चा, विपक्ष भ्रष्टाचार मुद्दे पर घेरने को तैयार
  • मसूरी में होगी क्रिकेटर कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग, The Savoy होटल पूरी तरह बुक
  • दून में ऑपरेशन क्रैकडाउन: 49 संदिग्ध पकड़े, 92 मकान मालिकों पर जुर्माना
Saturday, March 14
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»गैरसैंण सदन में भ्रष्टाचार पर घमासान, सरकार बोली—जीरो टॉलरेंस पर सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड

गैरसैंण सदन में भ्रष्टाचार पर घमासान, सरकार बोली—जीरो टॉलरेंस पर सख्त कार्रवाई

news61ukBy news61ukMarch 14, 2026Updated:March 14, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

गैरसैंण। भ्रष्टाचार को लेकर सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। राज्य में यह पहली बार हुआ है, जब आइएसएस, आएफएस जैसे उच्चाधिकारियों को निलंबित किया गया है।

संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष की कार्यस्थगन की सूचना का जवाब देते हुए सदन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर कड़े प्रहार से राज्य में सुशासन का माडल खड़ा हुआ है। विपक्ष झूठे आंकड़े देकर भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। इससे पहले, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विफल रही है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पीठ ने कार्यस्थगन की सूचना को अग्राह्य कर दिया।

संसदीय कार्यमंत्री उनियाल ने कहा कि सरकार ने जहां भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिली, वहां कार्रवाई की है। टोल-फ्री नंबर पर प्राप्त 90 प्रतिशत शिकायतें निस्तारित की गई हैं। पिछले चार साल में विजिलेंस ने 92 मामलों में 108 लोगों को ट्रैप किया है। विजिलेंस को अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत पद सृजन समेत अन्य कदम उठाए गए हैं। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने को सरकार ने सख्त नकलरोधी कानून लागू करने के साथ ही उत्तराखंंड अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के अधिकारियों को जेल भेजने का काम किया है।
सुशासन का माडल बनी सीएम हेल्पलाइन
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि स्थानीय बेरोजगारों के हितों को सुरक्षित करने के लिए सरकार ने 10 करोड़ रुपए तक के ठेके स्थानीय ठेकेदारों को देने का काम किया है। विकास प्राधिकरणों में आनलाइन माध्यम से मानचित्र स्वीकृत किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सुशासन का माडल बनकर उभरी है। सरकार की पारदर्शी नीतियों के कारण खनन राजस्व 300 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ तक पहुंच गया है। सरकार ने अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाई है।
भूमि बेची नहीं गई, बल्कि मास्टर प्लान हो रहा तैयार
उन्होंने कहा कि देहरादून के डाकपत्थर की जिस भूमि को लेकर विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है, उसे मास्टर प्लान बनाने को एक से दूसरे विभाग को दिया गया है। इसमें कुछ गलत नहीं है। यूआइआइडीबी मास्टर प्लान तैयार कर रहा है, यह भूमि बेची नहीं गई है। देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि काम में देरी के चलते पूर्व में चयनित एजेंसी को बदला गया। अब उससे 19 करोड़ रुपये वसूली की कार्रवाई की जा रही है। इस परियोजना में इलेक्ट्रिक बसों की खरीद से देहरादून की जनता को लाभ मिला और अब तक विभिन्न मार्गों पर इन बसों में 76 लाख से ज्यादा लोग यात्रा कर चुके हैं।
जीरो टालरेंस की नीति पर खड़े हो रहे सवाल : आर्य
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस तरह से भ्रष्टाचार के मामले आ रहे हैं, उससे सरकार की जीरो टालरेंस की नीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में न समय से जांच होती है, न दोषियों पर कार्रवाई ही होती है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 से अब तक भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे 29 अधिकारियों पर कार्रवाई की संस्तुति शासन में अटकी है। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने भी बात रखी।
मुन्ना और प्रीतम के बीच तीखी नोक-झोंक
शून्यकाल के दौरान सत्र में शाम को जब भ्रष्टाचार पर कार्यस्थगन की सूचना को ग्राह्यता पर पीठ सुन रही थी, तब जौनसार बावर के दो चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वियों भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के मध्य तीखी नोक-झोंक हो गई। हुआ यूं कि नेता प्रतिपक्ष ने अपने संबोधन में डाकपत्थर क्षेत्र की भूमि का मसला उठाया तो चौहान ने इस संबंध में स्पष्टीकरण दिया।

इसके बाद विधायक प्रीतम सिंह ने विकासनगर का माडर्न सिटी का विषय रखते हुए कहा कि इसका जवाब भी सत्तापक्ष के विधायक देंगे। इस पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कड़ा ऐतराज जताया। दोनों के बीच जुबानी जंग व्यक्तिगत आक्षेप तक जा पहुंची। तब पीठ ने निर्देश दिए कि व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप न लगाएं। साथ ही दोनाें विधायकों के मध्य हुई नोकझोंक को कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

देहरादून में अब बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता पालना महंगा, ₹20 हजार तक जुर्माना

March 14, 2026
Read More

हल्द्वानी: व्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ीं मुश्किलें, 3 महीने में आठवां मुकदमा दर्ज

March 14, 2026
Read More

गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

March 13, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

गैरसैंण सदन में भ्रष्टाचार पर घमासान, सरकार बोली—जीरो टॉलरेंस पर सख्त कार्रवाई

March 14, 2026 उत्तराखंड

गैरसैंण। भ्रष्टाचार को लेकर सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार…

Read More

देहरादून में अब बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता पालना महंगा, ₹20 हजार तक जुर्माना

March 14, 2026

हल्द्वानी: व्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ीं मुश्किलें, 3 महीने में आठवां मुकदमा दर्ज

March 14, 2026

गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

March 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

गैरसैंण सदन में भ्रष्टाचार पर घमासान, सरकार बोली—जीरो टॉलरेंस पर सख्त कार्रवाई

March 14, 2026

देहरादून में अब बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता पालना महंगा, ₹20 हजार तक जुर्माना

March 14, 2026

हल्द्वानी: व्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ीं मुश्किलें, 3 महीने में आठवां मुकदमा दर्ज

March 14, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.