Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • Breaking: रायपुर के चूना भट्टा में लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
  • धामी की केंद्र से बड़ी मांग: हरिद्वार विकास के लिए ₹750 करोड़ का प्रस्ताव
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ
  • लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: बिना इंजन 150 मीटर दौड़ा गार्ड कोच, पटरी से उतरा
  • DM रयाल खेत में पहुंचे—गेहूं की फसल की खुद की कटिंग, किसानों को दी बड़ी सलाह
  • हल्द्वानी के ध्रुव रौतेला बने मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, बीजेपी में खुशी की लहर
  • धामी सरकार का बड़ा फैसला: 14 नेताओं को आयोगों और परिषदों में मिली जिम्मेदारी
  • ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, दो आरोपी गिरफ्तार
  • दिव्यांशु हत्याकांड पर देहरादून में किसानों का प्रदर्शन, टिकैत बोले—इंसाफ चाहिए
  • “विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही राज्य सरकार: सीएम धामी
Saturday, April 4
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

By April 4, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन और गढ़वाली एवं कुमांऊनी पुस्तकों का विमोचन भी किया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जो समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस 9 दिवसीय महोत्सव में विभिन्न सत्रों, संवाद कार्यक्रमों, पुस्तक परिचर्चाओं तथा “लेखक से मिलिए” जैसे आयोजनों के माध्यम से साहित्यिक विमर्श को समृद्ध किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के लिए स्थापित “चिल्ड्रेन पवेलियन” को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी में पठन-पाठन की रुचि विकसित होगी।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की समृद्ध साहित्यिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि की इस पावन भूमि ने अनेक महान साहित्यकारों को जन्म दिया है और यह प्रदेश सदैव ज्ञान, संस्कृति एवं सृजन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। “उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान”, “साहित्य भूषण” तथा अन्य पुरस्कारों के माध्यम से साहित्यकारों को सम्मानित किया जा रहा है, साथ ही विभिन्न भाषाओं में ग्रंथ प्रकाशन हेतु अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में साहित्य ग्रामों की स्थापना की जा रही है, जिससे साहित्यकारों को सृजन के लिए अनुकूल वातावरण मिल सकेगा तथा उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुस्तकें केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान का स्थायी स्रोत हैं, जो पीढ़ी दर पीढ़ी समाज को दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे विभिन्न अवसरों पर उपहार स्वरूप पुस्तकों एवं पौधों को प्रोत्साहित करें, जिससे समाज में ज्ञान और पर्यावरण दोनों के प्रति जागरूकता बढ़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को पुनः प्रतिष्ठित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार भी उत्तराखंड की साहित्यिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन प्रदेश की साहित्यिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल, आचार्य बालकृष्ण, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रो. मिलिन्द मराठी, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक श्री युवराज मलिक, देवभूमि उत्तराखण्ड युनवर्सिटी के उपाध्यक्ष श्री अमन बंसल मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Related Posts

Breaking: रायपुर के चूना भट्टा में लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

April 4, 2026
Read More

धामी की केंद्र से बड़ी मांग: हरिद्वार विकास के लिए ₹750 करोड़ का प्रस्ताव

April 4, 2026
Read More

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: बिना इंजन 150 मीटर दौड़ा गार्ड कोच, पटरी से उतरा

April 4, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

ऋषिकेश में होटल पर रेड: 40 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

March 28, 2026

आधी रात SSP का बड़ा एक्शन: हरिद्वार में कई थानेदार बदले

March 29, 2026

उत्तराखंड में ‘न्याय आपके द्वार’: 210 केंद्रों पर राजस्व लोक अदालत शुरू

March 29, 2026

देहरादून समेत उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, येलो चेतावनी जारी

March 29, 2026
Don't Miss
उत्तराखंड

Breaking: रायपुर के चूना भट्टा में लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

April 4, 2026 उत्तराखंड

Dehradun Breaking News Chuna bhatti area body found Raipur  : राजधानी देहरादून के चूना भट्टा क्षेत्र…

Read More

धामी की केंद्र से बड़ी मांग: हरिद्वार विकास के लिए ₹750 करोड़ का प्रस्ताव

April 4, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

April 4, 2026

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: बिना इंजन 150 मीटर दौड़ा गार्ड कोच, पटरी से उतरा

April 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

Breaking: रायपुर के चूना भट्टा में लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

April 4, 2026

धामी की केंद्र से बड़ी मांग: हरिद्वार विकास के लिए ₹750 करोड़ का प्रस्ताव

April 4, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

April 4, 2026
Most Popular

ऋषिकेश में होटल पर रेड: 40 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

March 28, 2026

आधी रात SSP का बड़ा एक्शन: हरिद्वार में कई थानेदार बदले

March 29, 2026

उत्तराखंड में ‘न्याय आपके द्वार’: 210 केंद्रों पर राजस्व लोक अदालत शुरू

March 29, 2026
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.