उत्तराखंड में बढ़ती वन्य जीव तस्करी की घटनाओं पर एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून के विकास नगर क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भालू की एक पित्त और पांच नाखून बरामद किए गए हैं। एसटीएफ ने दोनों तस्करों पर वन्य जीव वाइल्डलाइफ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों से उनके नेटवर्क के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।
विकासनगर क्षेत्र से हुईं है दोनों तस्करों की गिरफ़्तारी
उत्तराखंड एसटीएफ को देहरादून के विकास नगर क्षेत्र से वन्य जीव की तस्करी के मामले में सूचना मिली थी जिसके आधार पर एसटीएफ ने एक टीम बनाकर विकास नगर क्षेत्र में तैनात किया जिसने सूचना के आधार पर विकासनगर यमुनोत्री मार्ग से दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोक कर उनकी तलाशी जिनमें से एक व्यक्ति के पास से एक भालू की 155 ग्राम वजनी पित्त और दूसरे व्यक्ति के पास से जंगली जानवरों के पांच नाखून बरामद किया जिसके बाद एसटीएफ ने दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार करके दोनों पर वन्य जीव वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दोनों तस्करों के नेटवर्क के बारे में भी चल रही है छानबीन
देहरादून के विकास नगर क्षेत्र से वन्य जीव अंगों की तस्करी कर रहे तस्करों की गिरफ्तारी के बाद अब एसटीएफ दोनों तस्करों के नेटवर्क को भी तलाश रही है जिन्हें यह दोनों तस्कर वन्य जीव अंग की डिलीवरी देने वाले थे। साथ ही एसटीएफ इन दोनों तस्करों के साथ जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है वन्य जीव तस्करी के अवैध कारोबार में दोनों तस्करों के साथ हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून: फंदे पर लटके युवक को पुलिस ने दिया नया जीवन, CPR से बची जान
- गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
- होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार
- चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश
- CM धामी ने किया टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम
- दुर्घटना: खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौके पर ही मौत
- अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग
- हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
- निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू
- आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
Friday, March 6

