Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
  • होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार
  • चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश
  • CM धामी ने किया टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम
  • दुर्घटना: खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौके पर ही मौत
  • अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग
  • हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
  • निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू
  • आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील
Friday, March 6
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»बड़ी खबर: कालसी जमीन विवाद। POK निवासी के दावे के बाद सरकार ने 0.76 हेक्टेयर भूमि की अपने नाम
उत्तराखंड

बड़ी खबर: कालसी जमीन विवाद। POK निवासी के दावे के बाद सरकार ने 0.76 हेक्टेयर भूमि की अपने नाम

news61ukBy news61ukDecember 12, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र स्थित हरिपुर व्यास की वह विवादित जमीन, जिस पर पाकिस्तान/पीओके के एक व्यक्ति ने मालिकाना हक़ जताया था, अब पूरी तरह सरकार के नाम दर्ज़ हो गई है।
उपजिलाधिकारी कालसी प्रमोदला ने कार्रवाई करते हुए 0.7688 हेक्टेयर भूमि पर दर्ज आठ व्यक्तियों के नाम राजस्व अभिलेख से हटाए दिए और इसे राज्य सरकार में निहित कर दिया। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को भी भेज दी गई है।
इस जमीन विवाद की शुरुआत मई 2022 में हुई थी, जब जम्मू-कश्मीर निवासी और जम्मू पुलिस से निवृत्त कर्मचारी गुलाम हैदर ने हरिपुर व्यास क्षेत्र में जमीन खरीदी थी।
आरोप है कि हैदर ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से जनजातीय क्षेत्र में जमीन हासिल की। उसने परिवार रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराया और स्थायी निवास प्रमाण पत्र भी बनवा लिया था। बताया गया कि इस पूरे मामले में उसके हरिपुर क्षेत्र में रहने वाले एक रिश्तेदार की भी भूमिका रही।
मामला तब अचानक सुर्खियों में आया जब पाकिस्तान/पीओके से जारी एक वीडियो में अब्दुल्ला नाम के व्यक्ति ने दावा किया कि विवादित भूमि उसका पैतृक अचल संपत्ति की है, जिसे उन्होंने इस्माइलबाग मस्जिद को दान में दिया था।
एक अन्य वीडियो में वही व्यक्ति एक मौलवी के साथ खड़े होकर जमीन पर अपना दावा दोहराता दिखा। इसी बीच यह भी खुलासा हुआ कि गुलाम हैदर ने यह जमीन अनेक लोगों को बेच डाली, जिसके बाद अलग-अलग पक्ष भूमि पर कब्जा जताने लगे।
प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए सभी दावों को निरस्त करते हुए कार्रवाई शुरू की। राजस्व अभिलेखों में दर्ज़ अली, मोह. शफी, मी. अली, मी. शौकत अली, ताजर अली, असगर अली, सफदर अली और बिलकिस अली के नाम हटाकर जमीन राज्य सरकार के नाम निहित कर दी गई।
जनजातीय क्षेत्र में नियम विरुद्ध खरीद-फरोख्त होने पर भूमि को सरकार में निहित कर दिए जाने का प्रावधान लागू करते हुए यह निर्णय लिया गया।
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब जमीन पर किसी भी प्रकार के निजी दावे समाप्त हो गए हैं और मामला सरकार की निगरानी में है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

March 6, 2026
Read More

होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार

March 6, 2026
Read More

चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश

March 6, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

March 6, 2026 उत्तराखंड

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 07 मार्च को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रशासन ने…

Read More

होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार

March 6, 2026

चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश

March 6, 2026

CM धामी ने किया टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम

March 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

March 6, 2026

होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार

March 6, 2026

चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश

March 6, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.