बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड में एकअनोखा गांव बसा है। जिसका नाम है ‘लंका’। यह नाम सुनते ही त्रेता युग और रावण की छवि मन में उभरती है। लेकिन इस गांव का रामायण काल से कोई लेना-देना नहीं है, पर यहां रावण और विभीषण भी मौजूद हैं। यह गांव अपने अनोखे नाम के लिए तो प्रसिद्ध है ही, साथ ही यहां से भारी संख्या में लोग पुलिस सेवा में योगदान दे रहे हैं। यह भी इस गांव की एक पहचान है। गांव के करीब 40-45 लोग पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।
कैसे शुरू हुआ सिलसिला?
लंका गांव के निवासी और हाई स्कूल शिक्षक विकास कुमार महतो ने लोकल18 को जानकारी देते हुए बताया कि लंका नाम की वजह से इलाके में यह गांव कोतुहल का विषय भी बनता है। लेकिन यहां कि एक खासियत का लोग लोहा भी मानते हैं। उन्होंने कहा कि गांव से भारी संख्या में युवा पुलिस विभाग में नौकरी लेते हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत करते हैं।
रावण-विभीषण भी पुलिस में…
गांव में सबसे पहले साल 2002 में दलगोविंद महतो , रेखा महतो सुमित्रा महतो, शिव प्रसाद महतो का चयन झारखंड पुलिस में हुआ था। उसके बाद से यह सिलसिला जारी है। एक दूसरे से प्रेरित होकर गांव के युवा पुलिस सेवा जा रहे हैं। जो सिपाही और विभिन्न पदों पर आसिन है। यहां तक की गांव के तीन भाई रावण महतो, विभीषण महतो और महेंद्र महतो भी पुलिस विभाग में ही कार्यरत है।
कोचिंग की नहीं है सुविधा
धनबाद पुलिस बल में कार्यरत अंबुज महतो ने बताया कि लंका गांव बोकारो का एक सुदूरवर्ती क्षेत्र है, जहां कोचिंग संस्थानों की सुविधा नहीं है। इसके बावजूद यहां के युवाओं में पुलिस सेवा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि गांव के लगभग 45 पुलिस बल में हैं। युवा मिलकर पढ़ाई और फिजिकल की तैयारी करते हैं।
1-1 घर में कई नौकरियां
धनबाद पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत अशोक महतो ने बताया कि उनके परिवार से चिंतामणि महतो और भारती देवी भी झारखंड पुलिस में सिपाही के रूप में कार्यरत हैं। इस गांव का माहौल काफी अच्छा है. सभी एक दूसरे की मदद कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
महिला भी पाई सफलता
वहीं उमेश चंद्र महतो ने बताया कि उनकी पत्नी आशा महतो बोकारो पुलिस होमगार्ड में सेवा दे रही हैं। उनका चयन शादी के बाद हुआ है। पत्नी ने घर, परिवार, बच्चों को संभालने के साथ-साथ तैयारी की। अपनी मेहनत और लग्न के बल पर नौकरी हालिस की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती
- CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश
- उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
- रानीबाग की बंद HMT फैक्ट्री में बनेगा IT हब, 45 एकड़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका
- अमेरिका-इजरायल हमले में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का शोक
- रानीपोखरी थाना क्षेत्र में श्रमिक ने साथी की हथौड़े से हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा
- दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी ऑडिट पूरा, ओवरस्पीडिंग रोकने को 16 कैमरे लगाए गए
- महाराज ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को आदि कैलाश यात्रा पर आमंत्रित किया
- विकासनगर में वन विभाग के SDO से यमुना पुल पर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा
- हल्द्वानी में 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम धामी ने दी विकास को रफ्तार
Monday, March 2

