मुख्यमंत्री ने किया ₹ 46.18 करोड की लागत की योजनाओं का अनुमोदन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीवरेज प्रबंधन से संबंधित ₹ 43.68 करोड लागत की चार योजनाओं का अनुमोदन प्रदान करने के साथ ही रूद्रपुर में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए ₹ 2.50 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेयजल विभाग के अन्तर्गत सीवरेज के कार्यों हेतु अनुमोदित योजनाओं में हरिद्वार के भगत सिंह कालोनी, हरिपुरकलां में सीवेज सिस्टम योजना (लागत ₹ 11.22 करोड), नैनीताल जिले के अंतर्गत दुर्गा सिटी चौराहा नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड तक सीवरेज योजना (लागत ₹ 9.49 करोड),
देहरादून शहर के पथरीयापीर, नीलकंठ विहार, इन्दिरा कालोनी एवं चुक्खुवाला क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के कार्य (लागत ₹ 13.91 करोड़) और देहरादून जलोत्सरण योजना के अंतर्गत साकेत नगर कालोनी कैनाल रोड के जोन-सी के छूटे हुए क्षेत्र की सीवरेज योजना (लागत ₹ 9.06 करोड़) सम्मिलित हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर के नर्सिंग कॉलेज के अकादमिक ब्लॉक, स्थल विकास के निर्माण हेतु ₹ 2.50 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग
- हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
- निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू
- आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील
- देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस
- होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में 610 मरीज पहुंचे, 44 भर्ती
- होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर
- देहरादून में होली के दौरान बवाल: सिर पर बोतल फोड़ी, युवतियों से अभद्रता
- डाक से मिला लॉटरी टिकट बना जाल, कॉल करते ही 99 हजार उड़ाए
Friday, March 6

