देहरादून से लौट रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस घने कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक व छह यात्री घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। देहरादून से लौट रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस घने कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक व छह यात्री घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित बस मंगलवार शाम 27 यात्रियों को लेकर देहरादून से लौट रही थी। रात करीब 12:30 बजे बस काशीपुर और जसपुर के बीच कुंडा में…
Author: news61uk
नैनीताल में आज सुबह हिट एंड रन की एक गंभीर घटना सामने आई है। बेकाबू कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि फांसी गदेरे के पास कुछ मजदूर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तल्लीताल ढांठ (गांधी चौक) की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रही कार ने पहले मोहन राम, बिहारी लाल और राजू को टक्कर मारी और फिर मौके से फरार…
मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच यूनिट को भेजा गया है। दोनों आरोपियों को 25 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। भिलंगना ब्लॉक के लसियाल गांव में छोटे भाई के साथ मारपीट कर उसके दोनों हाथ कटवाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच यूनिट को भेजा गया है। दोनों आरोपियों को 25 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बालगंगा तहसील के लसियाल गांव निवासी पीड़ित अंग्रेज सिंह बिष्ट (25) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि…
उत्तराखंड के 7 जिलों में आज यानी 25 दिसंबर को धुंध दिख रही है, जिसमें देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और बागेश्वर शामिल है। वहीं ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, और चंपावत में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि पौड़ी, हरिद्वार, और देहरादून में ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में पाला गिरा है। उत्तराखंड में 25 दिसंबर 2025 को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाले की ठिठुरन ने जनजीवन प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने…
गुरू गोविन्द सिंह जयंती के मौके पर यानी 27 दिसंबर को उत्तराखंड के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय और सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। बुधवार को शासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित आदेश में कहा गया है कि गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके पर 27 दिसंबर, 2025 (शनिवार) को राज्य भर के सभी सरकारी/गैर-सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों और स्कूलों में सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है।
राजधानी देहरादून में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। प्राधिकरण ने बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर सख्ती दिखाते हुए सेरगढ़ माजरी ग्रांट क्षेत्र में करीब 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया है। अवैध प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं-MDDA मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से साफ किया गया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध प्लॉटिंग, बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण और भूमि उपयोग परिवर्तन को किसी भी हाल…
महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रेस मान्यता अब तहसील स्तर पर दिए जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए नियमावली तैयार की जा रही है, जो अब अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर मान्यता मिलने के बाद दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को भी मान्यता का लाभ मिलेगा। एकदिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता की। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द सोशल मीडिया नियमावली को लागू किया जाएगा।…
हरिद्वार: रुड़की कारागार से पेशी पर लक्सर ले जाए जा रहे कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लक्सर क्षेत्र में हुए इस जानलेवा हमले में विनय त्यागी को दो गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के दौरान साथ चल रहे कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बुधवार दोपहर पुलिस टीम मेरठ निवासी बदमाश विनय त्यागी को जेल से अदालत में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान…
प्राधिकरण क्षेत्र में जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी– बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शिमला बाई-पास क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माणों पर सीलिंग की प्रभावी कार्रवाई की गई। एमडीडीए का स्पष्ट कहना है कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे किसी भी प्रकार के निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा की गई इस कार्रवाई के…
देहरादून। राज्य कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 11 महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के बाद कैबिनेट की मुहर लग गई। इन फैसलों से आम जनता, किसानों, कलाकारों, कर्मचारियों और औद्योगिक क्षेत्र को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। वित्त विभाग को बड़ी राहत Major Relief from Finance Department कैबिनेट ने नेचुरल गैस पर वैट की दर 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का निर्णय लिया। इससे उद्योगों और उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिलेगी। कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग Agriculture & Farmers’ Welfare आपदा प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले रॉयल डिलिशियस सेब का दाम तय किया गया है, जिससे प्रभावित…
