देहरादून। आपदा में क्षतिग्रस्त हुए पांवटा साहिब राजमार्ग के नंदा की चौकी पुल की मरम्मत की चुनौती दूर होने का नाम नहीं ले रही। पहले बजट के फेर में टेंडर खोलने की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी थी और अब टेंडर खुले तो दो कंपनियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। कुल तीन प्रतिभागियों में से दो के अयोग्य घोषित हो जान के बाद एक टेंडर के कारण इस प्रक्रिया को निरस्त करना पड़ गया। अब मंगलवार को दोबारा टेंडर खोले जाएंगे। लोनिवि के अधिकारियों के अनुसार टेंडर में कुल तीन ठेकेदारों/फर्मों ने प्रतिभाग किया था। तकनीकी निविदा में जांच के…
Author: news61uk
देहरादून- मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अनियोजित विकास एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सख्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई प्राधिकरण के सक्षम प्राधिकारियों के निर्देशों के क्रम में, पूर्णतः वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। जांच में पाया गया कि बिना स्वीकृत ले-आउट, बिना भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) तथा बिना प्राधिकरण की अनुमति के कृषि एवं अन्य श्रेणी की भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर भू-खण्डों की बिक्री की जा रही थी। प्राधिकरण द्वारा ऐसे मामलों का संज्ञान लेते हुए पूर्व में संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया गया…
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डम्पर ने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में पैदल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे में मृतक और घायल सभी नैनीताल जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के…
जनपद नैनीताल में राजस्व एवं नागरिक सेवाओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा किए गए अभिनव प्रयासों को उत्तराखंड शासन ने जमकर सराहना की है। जिलाधिकारी श्री रयाल द्वारा जनहित में शुरू की गई इन पहलों से आम जनता को बड़ी राहत मिली है और प्रशासन पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। निर्विवाद विरासत मामलों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में जनपद नैनीताल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बीते तीन माह में राजस्व कर्मियों द्वारा ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन कर लगभग 5000 निर्विवाद विरासत मामलों का सफल…
बागेश्वर/कपकोट। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान उत्तराखंड के कपकोट क्षेत्र के बीथी गांव निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके बलिदान की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं लोगों को अपने वीर सपूत पर गर्व भी है। 43 वर्षीय गजेंद्र सिंह गढ़िया भारतीय सेना की टू-पैरा कमांडो यूनिट में तैनात थे। रविवार को वह किश्तवाड़ के दुर्गम छात्रू क्षेत्र के सिंहपोरा इलाके में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘त्राशी’ का हिस्सा थे। आतंकियों की तलाश के दौरान हुए सर्च ऑपरेशन में छिपे आतंकियों ने…
रूद्रप्रयाग, केदारनाथ हाईवे से सटे चंद्रापुरी क्षेत्र के गबनीगांव में रविवार देर रात एक होटल और जनरल स्टोर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते पूरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान को अपनी आगोश में ले लिया और दुकान के बाहर खड़े दो वाहन भी जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि अग्निशमन दल ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, जिससे आग पास के रिहायशी इलाके तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना रात्रि करीब 1ः30 बजे जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मिली, जिसके बाद फायर…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। हाल ही में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के अंतर्गत अपराधों की जांच में फॉरेंसिक साक्ष्यों को अनिवार्य भूमिका दी गई है। इसी के चलते राज्य में फॉरेंसिक ढांचे के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। High-tech mobile forensic labs to be launched in Uttarakhand उत्तराखंड सरकार अब गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फॉरेंसिक साइंस लैब स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए केंद्र सरकार से…
ऋषिकेश। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 जनवरी को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इसी दिन वह गीता भवन स्वर्गाश्रम के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद शाम को उनका हरिद्वार में शांतिकुंज और पतंजलि योगपीठ जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका कल्याण के जनवरी में सौ वर्ष पूरे होने पर 20 से 22 जनवरी तक गीता भवन स्वर्गाश्रम में शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित होना है। 21 जनवरी को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। वह शाम करीब तीन बजे कार्यक्रम में…
देहरादून। एशिया की सबसे कठिन और पवित्र धार्मिक यात्राओं में शामिल नंदा राजजात को लेकर चल रहा विवाद और संशय अब समाप्त हो गया है। यात्रा को एक साल के लिए स्थगित करने की घोषणा के बाद पैदा हुई असमंजस की स्थिति पर सोमवार को 484 गांवों की महापंचायत ने बड़ा फैसला लेते हुए स्पष्ट कर दिया कि नंदा राजजात यात्रा इसी साल पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही निकाली जाएगी। हिमालय का महाकुंभ कही जाने वाली नंदा राजजात यात्रा मां नंदा देवी के सम्मान में हर 12 वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है। करीब 280 किलोमीटर लंबी…
नई दिल्ली। बिहार के युवा नेता और पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान बीजेपी के प्रमुख नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा मौजूद रहे। बीजेपी नेशनल प्रेसिडेंट के पद के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस पार्टी हेडक्वार्टर में चल रहा है। अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ बीजेपी नेताओं ने अपना सपोर्ट लेटर जमा किया। नितिन नवीन की नामांकन प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा, हरदीप पुरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, राज्य इकाइयों…
