मौसम विभाग से बड़ी खबर आ रही है मौसम विभाग में अगले 3 घंटों को लेकर (येल्लो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने जनपद– देहरादून,हरिद्वार,टिहरी,पौड़ी,नैनीताल,उधम सिंह नगर,अल्मोड़ा,पिथौरागढ़ और चंपावत में अलग-अलग स्थानों पर यथा-प्रताप नगर, डुंडा रेंज, भटवाड़ी, बरकोट, ठंडी, मुखेम, खालसी, बुडाकेदार, मसूरी, सहिया, धनोल्टी, सकलाना चंबा, भाली, शिवपुरी रेंज, मोहनचाटी, वीरभद्र, नरेंद्रनगर, ऋषिकेश, लछीवाला, डोईवाला, कोटी, देवप्रयाग, अंजनीसेंड, सुमन नगर, पिरान कलियार, धनपुरा, चांधी रेंज, बादशाहपुर, नटुखालखाल, दबोली, अमोली, पालकोट, डांडामंडी, खाती गौ, मुनाकोट, बद्री, बेरा, खाई कोट तल्ला, चमरोली, चाचरी, सिलिंग, लोहाघाट, बारडोली, खरायत, कोटकेंद्री, तम्बलीपंथनगर पंतनगर मे तथा इनके आसपास के क्षेत्रों मे बिजली के…
Author: news61uk
आज बृहस्पतिवार को एक बेहद दु:खद ख़बर अहमदाबाद से आई है। यहां एयर इंडिया का एक यात्री विमान क्रैश हो गया। विमान में पूर्व सीएम सहित 242 लोग सवार थे। बताया जा रहा है विमान से लगातार शव निकाले जा रहे हैं। समझा जा रहा है कि यह एक बहुत भयानक विमान हादसा है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व…
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से आग बरस रही है और राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो देश में सर्वाधिक है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भीषण गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन दो हफ्ते के ठहराव के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून के बृहस्पतिवार से फिर सक्रिय होने और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 जून की रात से उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जिससे तपिश से…
चलती बस में आग लगने से हड़कंप मच गया यात्रियों की चेक पुकार के बीच लोगों ने बस को रोक कर सभी लोगों को सुरक्षित निकाला। बुधवार को को समय करीब रात्रि 8:00 बजे के बाद एक वाहन संख्या UK07 PA 7650 ( बस) जो कि पुलिस चौकी भद्रकाली से ऋषिकेश की ओर जा रहीं थी। जैसे ही बस हर्बल गार्डन के पास पहुंची अचानक बस के इंजन में आग लगने के कारण धुआं उठने लगा. जिस सम्बंध में बेखबर वाहन चालक को पता ही नहीं चला इस बीच यातायात ड्यूटी से लौटते हुए कांस्टेबल मोहम्मद अनीश एवं मेहताब ने…
राज्य कैबिनेट की बैठक में आज हम निर्णय हुए हैं प्रस्तावित बैठक में कुल 6 प्रस्ताव पर मोहर लगी है इस दौरान सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली कर रहे कैबिनेट को ब्रीफ । कैबिनेट बैठक में कृषि और कृषि कल्याण विभाग में 46 पद सृजित करने का फैसला लिया गया है जबकि हाई कोर्ट के निर्देशानुसार बागेश्वर में खनन को लेकर बढ़ाया जाए निरिक्षण जिसके तहत 18 पद बढ़ाये गए उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिसिमन 2012 के तहत आसान बैराज से भट्टा फाल तक बाढ़ को रोकने के लिए 5 निर्माण कार्यों को मंज़ूरी pwd के 5 गेस्ट हाउस भवनों को मॉनिटइज़…
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज… पंचायत चुनाव पर हो सकता है बड़ा फैसला उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार, 11 जून को सचिवालय में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनज़र बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय की संभावना जताई जा रही है। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है। उत्तराखंड शासन पहले ही पंचायतों में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल 31 जुलाई तक बढ़ा चुका है, और आरक्षण से संबंधित अधिसूचना भी…
गुमखाल से सतपुली एनएच 119 (नया एनएच-534) पर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में हुई कार्यवाही प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने एनएच 119 (नया एनएच-534) के किमी 175.00 से किमी 196.00 (गुमखाल से सतपुली) तक पक्की सड़क के साथ दो लेन का पुनर्वास और उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का कार्य करवाने वाली मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (जेवी) के पोकलैंड चालक द्वारा मलबा हटाने और सड़क खोलने को लेकर हुए विवाद के बाद डांडामंडी, दुगड्डा निवासी युवक की हत्या का संज्ञान लेते हुए उक्त कंपनी का अनुबंध तत्काल निलंबित…
आज देहरादून के नगर निगम कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर के साथ कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने मेयर सौरभ थपलियाल व मुख्य नगर अधिकारी नमामि बंसल से भेंट कर मोहल्ला समिति में हुए फर्जीवाड़े पर दोषियों पर कानूनी कार्यवाही व करोड़ों की लूट की रिकवरी हेतु ज्ञापन प्रेषित किया। उल्लेखनीय है की कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने देहरादून नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान में मोहल्ला समिति का भ्रष्टाचार प्रमुखता से उठाया था। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि हमने RTI व पत्राचार के माध्यम से 2019 से 2024 तक मोहल्ला समिती में भारी…
1,जून 2025 को फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय शीर्ष निकाय का संक्षिप्त पुनर्गठन यह ध्यान में रखते हुवे किया गया की संस्था “अखिल भारतीय स्तर पर” कारोबारियों के हित में “अनुभवी मार्गदर्शन” में कार्य कर सके |फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल ( सोसाइटी एक्ट 1860 के तहत पंजीकृत), समस्त भारत के कारोबारियों के विभिन्न संगठनों के एक शीर्ष संस्था है और अखिल भारतीय व्यापार मंडल महासंघ व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं का एक राष्ट्रीय शीर्ष निकाय है और 16 नवंबर 2017 को अखिल भारतीय कार्य क्षेत्राधिकार के तहत सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया था।…
उत्तर प्रदेश सरकार से फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी आर के गौर प्रतिनिधि मंडल के साथ से मिले और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई
