Author: news61uk

शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित हुआ विराट सद्भावना सम्मेलन बिन्दुखत्ता। सनातन धर्म का मूल तत्व मानव धर्म है जिसमें सर्व मंगल का भाव समाहित है यही मानव धर्म है जिसकी आज की नितांत आवश्यकता है। उक्त बात श्री हंस प्रेम योग आश्रम, संजय नगर, द्वितीय बिंदुखत्ता में शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित विराट सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक गुरु और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के अनेक देशों में उल्लास पूर्वक मनाया जाता है महाशिवरात्रि का पावन पर्व हमें…

Read More

नया चैम्बर अधिवक्ताओं के लिए न्यायिक विमर्श व विधि अध्ययन का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र: सीएम धामी उधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नव निर्मित चैम्बर का फीता काटकर व दीप प्रज्वालित कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को महाशिवरात्रि पर्व व नए चैम्बर बनने की बधाई व शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि नया चैम्बर अधिवक्ताओं के लिए न्यायिक विमर्श व विधि अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा न्यायिक कार्य सरलता से व त्वरित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री…

Read More

देहरादून। शहर के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में रविवार को “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। उत्तराखंड की पहाड़ियों, सर्दियों की सुनहरी धूप और साल वृक्षों से घिरे वातावरण में हुए इस कार्यक्रम ने फिटनेस, सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा अन्य सहयोगियों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें 1000 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया, जिनमें स्कूली छात्र, युवा, पेशेवर, वरिष्ठ नागरिक और फिटनेस प्रेमी शामिल रहे। पूरा परेड ग्राउंड ऊर्जा, संगीत और उत्साह से…

Read More

देहरादून। राजधानी देहरादून में हुए चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो दिन की लगातार छापेमारी और तकनीकी सर्विलांस के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बनारस (वाराणसी) से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में नोएडा समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार सुबह शहर के पॉश माने जाने वाले इलाके में स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुई थी। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा रोज की तरह एनी टाइम फिटनेस जिम में वर्कआउट करने पहुंचा था। सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर…

Read More

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने सड़क पार कर रहे एक व्यापारी को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि व्यापारी उछलकर डिवाइडर से जा टकराए। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार चंद्रावती कॉलोनी मुखानी निवासी नरेश तिवारी (49) शुक्रवार शाम पशु चिकित्सालय के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मुखानी से जेल रोड की ओर जा रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। नरेश तिवारी कारोबारी थे। उनकी…

Read More

रुद्रप्रयाग। शिव के भक्तों का इतंजार खत्म हो गया है। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को प्रात: आठ बजे खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि पर रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में कपाट खुलने की तिथि विधि-विधान और पंचांग गणना के अनुसार तय की गई। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की सभी तिथियां घोषित हो चुकी हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को खुलेंगे। बदरी-केदार मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वाईएस पुष्पाण ने बताया कि भगवान की पंचमुखी डोली के प्रस्थान की तारीख…

Read More

जिला प्रशासन का औचक निरीक्षण मायने एक्शन तय; सब रजिस्ट्रार कार्यालयों की अनियमिताओं का यही होगा हश्र आमजन की पीड़ा व शिकायतों से प्रेरित डीएम का औचक निरीक्षण; सामने आयी गहन स्टाम्प चोरी, फर्जी कार्मिक व अनाधिकृत रूप से लिपिक से कराई जा रही विलेख पंजीकरण कार्यवाही; कार्यालय में वर्षों से लम्बित आमजन के मूल अभिलेख; जमीनों का बड़ा खेल; हो गया एक्शन डीएम का औचक निरीक्षण, सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश में गंभीर अनियमितताएं उजागर; सब रजिस्ट्रार के बगैर ही अवैधानिक रूप से लिपिक द्वारा किया जा रहा विलेखों का निबंधन सम्पति मूल्य आंकलन का कोई ज्ञान नही तो स्टाम्प…

Read More

रुद्रपुर में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक कोचिंग सेंटर संचालक ने मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए अपनी ही नाबालिग शिष्या को होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत और पिता की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल क्षेत्र में ही एक कोचिंग सेंटर संचालित करता है। शहर की एक किशोरी पिछले काफी समय से इस…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, धर्म और अध्यात्म की वैश्विक राजधानी देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। बता दें केंद्रीय मंत्री नड्डा देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल…

Read More

देहरादून। उत्तराखण्ड STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की मल्टी टास्किंग स्टाफ एवं हवलदार भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार भारत सरकार आयोजित SSC परीक्षा के दौरान STF को इनपुट मिला कि कुछ लोग अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूल रहे हैं और आधुनिक तकनीक की मदद से परीक्षा प्रणाली में हस्तक्षेप कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एमकेपी इंटर कॉलेज स्थित महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में छापेमारी की गई। प्रति अभ्यर्थी 10…

Read More