देवभूमि उत्तराखंड में सनातन धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले भेषधारियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां असामाजिक तत्व साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं को ठगने का कार्य कर रहे हैं। इससे न सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सनातन परंपरा की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में किसी भी धर्म का व्यक्ति यदि ऐसे कृत्य करता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी…
Author: news61uk
चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर बद्री-केदार समिति ने जताया आभार मुख्यमंत्री धामी बोले – चारधाम यात्रा हमारी श्रद्धा और सेवा का प्रतीक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधियों ने चारधाम यात्रा के सफल, सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए राज्य सरकार का आभार प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, मार्ग व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं और समग्र प्रबंधन को लेकर सरकार द्वारा किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय रहे हैं। उन्होंने कहा…
मसूरी में देर रात हुई मूसलधार बारिश के चलते मसूरी-धनोल्टी रोड स्थित वुडस्टॉक स्कूल के पास भारी मात्रा में मलबा नाले से बहकर मुख्य सड़क पर आ गया। इस कारण मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग अवरुद्ध होने से स्थानीय लोगों व पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को पुनः सुचारू कर…
बुधवार से लगातार हो रही रुक-रुक कर बरसात के बीच राज्य का जनजीवन अस्त व्यस्त है। पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने येलो भी जारी किया है मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। आगामी 14 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। वहीं, देहरादून में बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से 12 तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी…
गुरुवार सुबह करीब 9.04 मिनट पर भूकंप से धरती तेजी से हिली। भूकंप के ये झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, रोहतक, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़ समेत कई शहरों में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया जा रहा है। भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में अपने घरों से भी बाहर निकलते देखे गए। हालांकि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों को गरिमा और संरक्षण प्रदान करने के लिए प्रति प्रतिबद्ध है, इसी क्रम में जिलाधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय अपीलीय अधिकरण का पीठासीन अधिकारी बनाते हुए, उन्हें संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने को कहा गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लागू ‘माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 (MWPSC Act, 2007)’ को प्रभावी ढंग से अमल में लाया जाए।…
लुत्स्क। यूक्रेन पर रूस ने बीती रात अब तक का सबसे भीषण हमला किया, जिसमें 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागी गईं। यूक्रेनी वायुसेना ने इसे अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया है। हमले का मुख्य निशाना पश्चिमी यूक्रेन का वोलिन क्षेत्र और राजधानी लुत्स्क रही, जहां की सीमाएं पोलैंड और बेलारूस से लगती हैं। इस हमले से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और बिजली-संचार व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा। रातभर चला हमला, नागरिकों में मची अफरातफरीयूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, उन्होंने कुल 296 ड्रोनों और 7 मिसाइलों को मार गिराया, जबकि 415 ड्रोन रडार से गायब हो…
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसद में अपने पहले वर्ष में जनसेवा, विकास और संवाद के नए मानदंड स्थापित किए हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से उन्होंने न केवल दिल्ली में सशक्त भूमिका निभाई, बल्कि हरिद्वार के ज़मीनी मुद्दों को प्राथमिकता पर उठाकर जनता से जुड़ाव का उदाहरण पेश किया। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में जनता के सरोकारों से जुड़ी पहल दिखायी दी। त्रिवेंद्र सिंह रावत की सक्रिय पहल से एक दशक से लटके केंद्रीय विद्यालय आईडीपीएल के मुद्दे को गति मिली। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से लगातार संवाद कर वन भूमि…
अनामिका, मैत्री व क्रियांश ने साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में जीते पदक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में राज्य के तीन होनहार कराटे चैंपियंस को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित किए जा रहे सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्होंने कहा, इन खिलाडियों ने अपनी खेल प्रतिभा से अपने माता-पिता के साथ ही उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है। तीनों खिलाड़ियों अनामिका, मैत्री व क्रियांश ने 5-6 जुलाई 2025 को कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित 9वीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत, कांस्य व कांस्य पदक जीते है,…
2007 में खरीदी गई भूमि 2020 में दोबारा बेची गई, जांच के बाद रिकॉर्ड में हुई दुरुस्ती जिलाधिकारी सविन बंसल ने भूमि फर्जीवाड़ा के एक गंभीर मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए यह साफ कर दिया है कि प्रशासन अब इस प्रकार के मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरतेगा। शास्त्रीनगर तपोवन निवासी पुलमा देवी की शिकायत पर त्वरित जांच के बाद जिला प्रशासन ने पीड़िता के पक्ष में भूमि का नामांतरण कराकर न्याय दिलाया है। 2007 में खरीदी थी भूमि, 2020 में दोबारा बेची गई फुलसनी गांव में वर्ष 2007 में पुलमा देवी द्वारा खरीदी गई आवासीय भूमि (जो टिहरी…
