देहरादून, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय वन सेवा 2023-25 बैच के परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह आज वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के दीक्षांत गृह में संपन्न हुआ। यह 21वीं सदी का अब तक का सबसे बड़ा बैच है, जिसमें 109 भारतीय परिवीक्षार्थी अधिकारियों के साथ भूटान के 2 विदेशी प्रशिक्षुओं सहित कुल 111 प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशिक्षण पूर्ण किया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्यन, अध्यक्ष, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग थे। उन्होंने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए और अपने प्रेरणादायी दीक्षांत भाषण में सेवाकाल में ईमानदारी, करुणा और अनुशासन का पालन करने की सीख…
Author: news61uk
उत्तराखण्ड में नैनीताल के सेंट जोन्स चर्च के समीप व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 60 वर्षीय को 10 से 12 अज्ञातों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुँची और घायल को उपचार के लिए बी.ड़ी.पांडेय अस्पताल पहुँचाया। नैनीताल में बुधवार शाम से ही मल्लीताल कोतवाली में कक्षा 11 में पढ़ने वाली हिन्दू छात्रा और 30 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति के बीच दोस्ती का मामला आने से साम्प्रदायिक रंग ले लिया। कोतवाली में हिंदूवादी संगठनों की भीड़ जुटने के बाद पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। इसी दौरान,…
सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं को जांच सौंपी सीएमओ बागेश्वर की जांच रिपोर्ट में डॉक्टर निर्दोष, एम्बुलेंस स्टाफ कसूरवार पहाड़ का सच देहरादून/ बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में डेढ़ साल के सैनिक पुत्र की मौत के मामले में कुमाऊ कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं।प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डा. सुनीता टम्टा ने भी विभागीय जांच बिठाई है। उधर, सीएमओ बागेश्वर ने आनन फानन में टीम का गठन कर जांच कराई। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों को क्लीन चिट दे…
प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना की भांति दिव्यांग पेंशन योजना को भी किया गया सरलीकृत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में समाज कल्याण विभागान्तर्गत संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना की भांति दिव्यांग पेंशन योजना को भी सरलीकृत किया गया है, प्रदेश में दिव्यांग पेंशन धारकों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी कि वृद्धावस्था पेंशन योजना की तरह ही दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत करते हुए ऐसे समस्त दिव्यांग भी पेंशन हेतु पात्र होंगे जिनके पुत्र/पौत्र 20 वर्ष से अधिक आयु के होंगे, का क्रियानयन सुनिश्चित किया जाय। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में…
देहरादून जिले के कुठालगेट क्षेत्र में निर्माणाधीन साईट पर अवैध खनन मिलने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन पुलिस की टीम द्वारा मौके पर जाकर अवैध खनन में सलिंप्त जेसीबी, पोकलैण्ड मशीन तथा खनन का परिवहन कर रहे 2 पिकअप को सील कर कुठालगेट पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया तथा जेसीबी, पोकलेण्ड मशीन को मौके पर ही सील करते हुए 7.20 लाख का अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई है तथा सम्बन्धित वाहन स्वामियों के विरूद्ध मुकदमें दर्ज कर दिए गए है। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर जिला प्रशासन अवैध खनन निरंतर कार्यवाही की…
चमोली ऩदप्रयाग से आगे सोनला के पास एक आर्मी की बस, जो कर्णप्रयाग की ओर जा रही थी, अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के पश्चात सड़क पर पलट गई। इस दुःखद हादसे में आर्मी के कई जवान घायल हुए, जिन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा व स्थानीय पुलिस की सहायता से प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कर्णप्रयाग भेजा गया।
चमोली: उत्तराखंड में लगातार बरसात में सड़क हादसे हो रहे हैं आज भी सुबह-सुबह 3 सड़क हादसे हुए जिसमें दो चालकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। वहीं दूसरा हादसा चमोली में और तीसरा हादसा अल्मोड़ा जनपद में हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया है। आज 30 जुलाई 2025 को SDRF टीम को जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से सूचना प्राप्त हुई कि भतरोजखान क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवलर (UK19TA-2494) वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस सूचना पर SDRF टीम पोस्ट भिकियासैंण से उपनिरीक्षक संतोष…
छह राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में होगी 13 शिक्षकों की तैनाती जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपद की बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत छह राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में 13 नए शिक्षकों की तैनाती का निर्णय लिया है। यह तैनातियाँ उन विद्यालयों में की जा रही हैं, जहाँ शिक्षकों की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन नियुक्तियों के अंतर्गत रा.बा.इ.का. चमदेवल में गणित (एल.टी. संवर्ग), लोहाघाट में रसायन विज्ञान एवं अर्थशास्त्र (प्रवक्ता संवर्ग), काकड़ में भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र…
पत्नी को मौत के मुंह से खींच लाया पति, दरवाजा तोड़कर घर में घुसे गुलदार पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर बचाई जान रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में एक गुलदार घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। पति ने साहस दिखाते हुए गुलदार को डंडे से भगाया और पत्नी की जान बचाई। महिला घायल हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में गुलदार के आतंक से दहशत का माहौल है। वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत तड़के दरवाजा तोड़कर घर में घुसे गुलदार ने एक परिवार की सांसें अटका दीं।…
उत्तराखंड वन विभाग के जंगलराज में भ्रष्टाचार का जानवर खूब फल फूल रहा है। भ्रष्ट अधिकारियों के कारनामे तो चौंकाने वाले हैं ही, पूरा सिस्टम भी उन्हें बचाने में लगा रहता है। नरेंद्रनगर वन प्रभाग में हुए घपले घोटालों ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए पूर्ववर्ती सरकारों में मुख्यमंत्री तक पूरा जोर लगा चुके हैं। वन विभाग के एक अधिकारी के मंत्री का दामाद होने के कारण भी सिस्टम लाचार नजर आता रहा। हालांकि, अब गड़बड़ियों को लेकर उक्त अधिकारी से सवाल पूछे जा रहे हैं और शासन ने भी जवाब तलब…
