उत्तराखंड से ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले के नगर निगम रुड़की में कार्यरत एक लिपिक से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथ 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम में लिपिक पद पर कार्यरत राजीव भटनागर ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 10-12 दिन पहले वह और…
Author: news61uk
उत्तराखंड पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच कई दिलचस्प और चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। जहां कुछ जगह जीत की खुशी है, वहीं कई स्थानों पर हार के बाद मायूसी देखने को मिल रही है। रामनगर से भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पुत्रवधू श्वेता बिष्ट ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बहन नीमा नेगी को 61 मतों के अंतर से हराया। श्वेता के पति जगमोहन बिष्ट भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। चकराता विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक…
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला योगा ट्रेनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेकेपुरम कॉलोनी में तीसरी मंजिल पर किराए के मकान में रह रही 35 वर्षीय ज्योति पत्नी कमल का शव गुरुवार सुबह कमरे में मिला। ज्योति मुखानी क्षेत्र की एक निजी संस्था में योगा ट्रेनर थीं। वह मूल रूप से जोधपुर निवासी थीं और उनके पति जोधपुर में ही नौकरी करते हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से पारिवारिक अनबन चल रही थी, जिस कारण वे अलग रह रहे थे। बुधवार शाम ज्योति टहलने निकली थीं और देर शाम लौट आई थीं। गुरुवार…
देहरादून: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत अपात्र लाभार्थियों पर अब सरकार की नजर सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना के तहत आवंटित ईडब्ल्यूएस आवासों के पुनः सत्यापन के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि अब केवल वास्तविक पात्रों को ही योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में आवास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि जिन लोगों ने गलत दस्तावेजों या अनुचित माध्यमों से इस योजना का लाभ लिया है, उनकी पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भविष्य में सभी आवास आवंटन…
देहरादून। अगर आप मसूरी घूमने का मन बना रहे हैं तो सावधान हो जाएं। अब आपको मसूरी में प्रवेश से पहले पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यह फैसला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर लिया गया है ताकि लगातार बढ़ रही पर्यटकों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और यातायात पर पड़ रहे दबाव को कम किया जा सके। मसूरी यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य पर्यटन विभाग ने एनजीटी के निर्देश पर नई व्यवस्था की शुरुआत की। होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउस में ठहरने वाले पर्यटकों को अब…
हरिद्वार भाजपा से निष्कासित नेत्री अनामिका शर्मा के खिलाफ यौन शोषण मामले में एसआईटी की जांच अब आगरा और मथुरा तक जा पहुंची है। बुधवार को टीम अनामिका को आगरा के एक होटल में लेकर गई, जहां उसके साथ ठहरने वाले लोगों की जानकारी जुटाई गई। होटल रजिस्टर खंगालने पर कुछ नए और चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं, जिन्हें फिलहाल गोपनीय रखा गया है। इन नामों के खुलासे से सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। होटल स्टाफ और दस्तावेजों से यह पता लगाने की कोशिश की गई कि अनामिका शर्मा किन-किन लोगों के साथ ठहरी…
मुख्यमंत्री ने सारकोट की नव निर्वाचित युवा प्रधान प्रियंका को दी बधाई आदर्श ग्राम सारकोट का अध्ययन करने आएंगे सभी मुख्य विकास अधिकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में गैरसैंण के निकट सारकोट ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है, अन्य जिलों में भी इसी तरह आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे। जल्द ही सभी मुख्य विकास अधिकारी सारकोट का अध्ययन करने के लिए आएंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को फोन पर प्रियंका नेगी को बधाई…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिला एवं उपजिला अस्पतालों को आवश्यक सुविधाओं से संतृप्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि जिला एवं उप जिला अस्पतालों में चिकित्सक, शल्य चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं बाल रोग विशेषज्ञ सहित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिला एवं उपजिला अस्पतालों में NICU, SNCU और PICU जैसी आवश्यक सुविधाएं में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जाएं। मुख्य सचिव ने…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में राजस्व अभिवृद्धि के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राजस्व बढ़ाये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व बढ़ाए जाने के लिए नवाचार एवं तकनीक के प्रयोग को बढ़ाए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने वन विभाग को राजस्व बढ़ाए जाने के लिए नए श्रोत जोड़े जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जड़ी बूटी वन विभाग के राजस्व का एक बड़ा स्रोत हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कार्बन क्रेडिट और ईको टूरिज्म को बड़ा श्रोत बनाने…
मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के तहत लाभार्थियों को सिलेंडर भरने के लिए धनराशि डी.बी.टी. के माध्यम से दी जाएगी। खाद्य विभाग इसके लिए व्यवस्था बनाएगा कि इस धनराशि का उपयोग लाभार्थी केवल सिलेंडर भरने के लिए ही कर सके। राज्य में 01 लाख 84 हजार अन्त्योदय कार्डधारक परिवार इस योजना से जुड़े हैं, योजना का लाभ प्रदेश के लगभग 10 लाख लोग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस योजना का लाभ अन्त्योदय कार्डधारकों को…
