भाजपा को पंचायत मे मिला बंपर बहुमत, हवाई किले बना रही कांग्रेस: भट्ट 2019 के मुकाबले वर्तमान मे मिली जीत ऐतिहासिक कांग्रेस के घोषित और समर्थित उम्मीदवारों की संख्या भी दावे के बराबर नही देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव मे पार्टी को पर्याप्त से अधिक बंपर मत प्राप्त हुए हैं और पार्टी निश्चित रूप मे सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और अधिकतर ब्लॉक मे बोर्ड बनायेगी। वहीं कांग्रेस बिन बुलाये मेहमान की भाँति कई जीते हुए उम्मीदवारों को अपना बता रही है, जो कि हास्यास्पद है। भट्ट ने कहा कि वर्तमान…
Author: news61uk
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में पी.एम.किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की जाएगी। इस उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में दिनांक 02 अगस्त 2025 को प्रातः 9.00 बजे से श्री हरबंश कपूर मैमोरियल कम्युनिटी हॉल, गढ़ी कैन्ट, देहरादून में कृषक गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस गोष्ठी में प्रधानमंत्री केें वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट प्रसारण किया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कृषक गोष्ठी में कृषि मंत्री गणेश जोशी, क्षेत्रीय सांसद, विधायकगण, विभिन्न दायित्वधारी तथा कृषि एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों/कार्मिकों के साथ ही…
धामी सरकार के श्नशा मुक्त उत्तराखंड अभियानश् को मिल रहा जनसमर्थन, स्कूलों को जोड़कर सरकार बना रही व्यापक नेटवर्क “हमारा प्रयास है कि यह मुहिम हर जिले, हर विद्यालय तक पहुँचे और एक जनांदोलन का रूप ले” – डॉ. आर. राजेश कुमार देहरादून के नेहरू ग्राम स्थित इंडियन अकैडमी पब्लिक स्कूल में किया गया विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में श्नशा मुक्त उत्तराखंड अभियानश् प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य के सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों को सक्रिय रूप से जोड़ा जा रहा है, ताकि बच्चों को प्रारंभिक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भारतीय सेना की मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिन्द्य सेनगुप्ता (UYSM, AVSM, YSM) ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य एवं नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय सेना न केवल देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, बल्कि नागरिक समाज के साथ समन्वय स्थापित कर विकासात्मक कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता कर रही है। उन्होंने कहा कि…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डांडा नूरीवाला सहस्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹58.32 करोड़ लागत से बनने वाले ग्राम्य विकास भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण विकास विभाग के एकीकृत भवन के शिलान्यास पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भवन ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि लगभग 58 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस भवन में विभाग की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एक ही परिसर में संचालित होंगी।
विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न जन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी विधायकगणों से निरंतर संवाद करें। विधायकगणों द्वारा दिए गए शीर्ष प्राथमिकताओं के कार्यों में तेजी लाई जाए। यदि किसी कार्य में कोई समस्या आ रही है, तो संबंधित क्षेत्र के विधायकगणों से सचिव एवं विभागाध्यक्ष वार्ता कर समस्या का समाधान करें। राज्य की सभी 70 विधानसभाओं के अंतर्गत की गई घोषणाओं और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन-प्रशासन और विधानसभा क्षेत्र के बीच सेतु की भूमिका में कार्य करने के लिए नोडल अधिकारी के रूप में अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी जल्द दी जाए।…
नैनीताल। चुनाव में किसी प्रत्याशी को लेकर अक्सर कभी एक मज़ाक का विषय सामने आता है कि… इसे खुद का ही वोट पड़ जाए तो भी बहुत। यानी प्रत्याशी की स्थिति बहुत खराब होती है और इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि उसे अपना ही वोट पड़ जाए बस। मगर उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में यह जुमला बिल्कुल सटीक बैठ गया। एक सज्जन ने तय किया कि वह ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ेंगे और उन्हें यह नहीं पता था कि अब उन्होंने निर्णय तो ले लिया है प्रधान पद के चुनाव लड़ने का मगर जब चुनाव के नतीजे आएंगे तब…
भाजपा को पंचायत मे मिला बंपर बहुमत, हवाई किले बना रही कांग्रेस: भट्ट 2019 के मुकाबले वर्तमान मे मिली जीत ऐतिहासिक कांग्रेस के घोषित और समर्थित उम्मीदवारों की संख्या भी दावे के बराबर नही देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव मे पार्टी को पर्याप्त से अधिक बंपर मत प्राप्त हुए हैं और पार्टी निश्चित रूप मे सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और अधिकतर ब्लॉक मे बोर्ड बनायेगी। वहीं कांग्रेस बिन बुलाये मेहमान की भाँति कई जीते हुए उम्मीदवारों को अपना बता रही है, जो कि हास्यास्पद है। भट्ट ने कहा कि वर्तमान…
देहरादून : राज्य में अब सड़कें जब चाहे तब नहीं खोदी जा सकेंगी। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने सड़क खुदाई को लेकर पहली बार एक ठोस नीति का मसौदा तैयार किया है। इसके तहत पूरे साल में केवल दो महीने ही ऐसे होंगे जब किसी भी विभाग को सड़क काटने की अनुमति दी जाएगी। बाकी महीनों में खुदाई पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, और विशेष परिस्थितियों को छोड़कर कोई अपवाद नहीं माना जाएगा। अब तक की स्थिति यह थी कि एक विभाग लाखों रुपये खर्च कर नई सड़क बनाता था, लेकिन कुछ ही समय बाद दूसरा विभाग बिना किसी योजना या…
देहरादून: राज्य सचिवालय में वर्षों से एक ही पद पर जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने के उद्देश्य से लागू की गई नई तबादला नीति पर अब सवाल खड़े हो गए हैं। नीति के तहत 31 जुलाई तक सचिवालय सेवा के अंतर्गत वार्षिक स्थानांतरण किए जाने थे, लेकिन तय तिथि गुजरने के बावजूद कोई तबादला सूची जारी नहीं हुई। सचिवालय प्रशासन विभाग ने नई तबादला नीति हाल ही में लागू की थी, जिससे उम्मीद की जा रही थी कि अब तबादला प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। लेकिन 31 जुलाई बीतने के बाद भी कोई कदम न उठाए जाने से…
