Author: news61uk

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी नाराज़, मुख्य सचिव ने मांगा जवाब परेड ग्राउंड कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की अनदेखी: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी नाराज़, मुख्य सचिव ने मांगा जवाब देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में एक बड़ी चूक सामने आई है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को मंच पर उचित प्रोटोकॉल नहीं दिए जाने से वे बेहद नाराज़ बताई जा रही हैं। इस लापरवाही को लेकर विधानसभा सचिवालय ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को पत्र भेजा है, जिसमें प्रोटोकॉल के उल्लंघन और स्पीकर की अप्रसन्नता से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की…

Read More

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान हुई हिंसा और फायरिंग की घटनाओं पर नैनीताल हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को जमकर फटकार लगाई। सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने नैनीताल के एसएसपी पी.एस. मीणा पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि “हम एसएसपी पर अब विश्वास खो चुके हैं।” कोर्ट ने सरकार को उनके तत्काल ट्रांसफर के आदेश दिए। कोर्ट ने तल्ख लहजे में पूछा कि हथियारबंद हिस्ट्रीशीटर खुलेआम मतदान स्थल के आसपास कैसे घूम रहे थे और पुलिस हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठी रही। इस पर एडवोकेट जनरल ने स्वीकार किया कि पुलिस…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने 220 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र पाने वाले चिकित्सकों को बेहतर इलाज के साथ-साथ मधुर व्यवहार, सेवाभाव और समर्पण का दिया मूल मंत्र ‘‘कवि गुमानी पंत की पंक्तियों को कोट करते हुए कहा-प्रथम देह को जतन कर लो, फिर साधना होगी’’ के अनुरूप चिकित्सकों को अपने ज्ञान और कौशल से लोगों के स्वास्थ्य को ठीक करने को कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान में प्रतिभाग करते हुए 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान…

Read More

हरिद्वार। खेल में बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़ों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। एहतियात के तौर पर घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार पिरान कलियर के बेडपुर में बच्चे आपस मे खेल रहे थे। इस बीच बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी की दोनंो पक्षों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज और…

Read More

गंगनहर कोतवाली पुलिस की सालियर से पनियाला मार्ग पर चेकिंग के दौरान रविवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बुलेट सवार युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान उवेश निवासी पुरानी तहसील, रुड़की के रूप में हुई है। उवेश कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ चौदह से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र…

Read More

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को लेकर धामी सरकार ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। कैबिनेट की विशेष बैठक में उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2016 और उत्तराखंड गैर-सरकारी अरबी एवं फारसी मदरसा मान्यता नियम, 2019 को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इसके स्थान पर सरकार विधानसभा में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान विधेयक-2025 लाने जा रही है। इस फैसले के बाद अब केवल मुस्लिम समुदाय के मदरसों को ही नहीं, बल्कि सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसी समुदाय द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों को भी अल्पसंख्यक संस्थान का लाभ मिलेगा। नया अधिनियम 1 जुलाई, 2026 से लागू होगा। बनेगा नया प्राधिकरण प्रस्तावित अधिनियम के तहत उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। यह प्राधिकरण ही…

Read More

नैनीताल में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान भारी हंगामे, आरोप-प्रत्यारोप के बाद शुक्रवार तड़के 22 वोटों की गिनती निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक की उपस्थिति में की गई थी। वोट और गिनती के परिणाम लिफाफे में डबल लॉक में रख दिए गए। डीएम वंदना ने बताया था कि 18 अगस्त को सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग हाईकोर्ट में ये लिफाफा प्रस्तुत करेगा और कोर्ट के निर्देशानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। चुनाव में भाजपा से दीपा दरम्वाल और कांग्रेस से पुष्पा नेगी आमने-सामने हैं। मामले में कांग्रेस की ओर से कोर्ट के समक्ष चुनाव के दौरान…

Read More

क्लेमेन्टाउन थाना क्षेत्र का मामला, बड़े बेटे और बहू पर लगाए गंभीर आरोप देहरादून। राजधानी के क्लेमेन्टाउन थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 65 वर्षीय विधवा महिला ने अपने बड़े बेटे और बहू पर न केवल मकान पर जबरन कब्जा जमाने का आरोप लगाया है, बल्कि उन पर जानलेवा हमला करने और लगातार धमकाने की शिकायत भी दर्ज कराई है। विधवा महिला ने थाने में दी तहरीर शिकायतकर्ता श्रीमती सत्या राठौर पत्नी स्व. रूली राम राठौर निवासी टर्नर रोड क्लेमेन्टाउन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी देखभाल उनका…

Read More

लालकुआं। यहां वार्ड नंबर तीन जवाहर नगर में निवास करने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, मृतका के पति और पुत्र की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। नगर के जवाहर नगर वार्ड तीन निवासी 45 बर्षीय महिला सुधा देवी का घर के अंदर ही फांसी लगी अवस्था में शव बरामद हुआ है, उक्त घटना की जानकारी जैसे ही मृतका की बेटी को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है, घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली…

Read More

तबाही लेकर आ रहा मानसून…आपदा में उजड़ जाते हैं हर साल 17 गांव, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान उत्तराखंड में 2012 से अब तक आई प्राकृतिक आपदा में 2629 परिवारों पुनर्वास-विस्थापन करना पड़ा। आपदा ने लोगों के हंसते खेलते परिवार उजाड़ दिए। लोगों ने अपने परिवार और रोजगार खो दिए। उत्तराखंड राज्य में मानसून हर साल तबाही लेकर आ रहा है। पिछले 14 वर्षों में हुई भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में 245 गांव उजड़ चुके हैं। यानी हर साल राज्य के औसतन करीब 17 गांव आपदा का निवाला बन रहे हैं और रहने लायक नहीं रह गए…

Read More