राली में आई आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को पूर्ण अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है और उनके उपचार एवं राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा एवं चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति…
Author: news61uk
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार थराली क्षेत्र में आपदा राहत कार्य तेज गति से चल रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने आपदा क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी और शहीद भवानीदत्त इंटर कॉलेज चेपड़ो को बनाया गया रिलीफ सेंटर बीती रात तहसील थराली के अन्तर्गत टुनरी गदेरे में पानी बढ़ने के कारण तहसील परिसर, चेपड़ो बाजार, कोटदीप बाजार और कुछ घरों में 1 से…
थराली में भारी बारिश के कारण थराली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में आए मलबे के बीच राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, एसएसबी, आईटीबीपी की विभिन्न टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। मा0 मुख्यमंत्री स्वयं रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते हुए मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन तथा जिलाधिकारी चमोली श्री संदीप तिवारी से लगातार पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा राहत एवं बचाव दलों…
– अभद्र भाषा में वीडियो बनाकर निलंबित सिपाही ने अपनी फेसबुक वॉल पर अपलोड की Constable abused the SSP, DDC : राजनीतिक विरोध झेल रहे एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को अब विभागीय विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। ताजा उदाहरण एक सिपाही का वो वायरल वीडियो है, जिसमें वह एसएसपी का नाम लेकर उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। एसएसपी के साथ वह एसओजी के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहा है। आरोपी सिपाही निलंबित है और अब वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले…
नैनीताल जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर से सामने आया है. काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई. मृतक स्कूटी सवार की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा कि मृतक स्कूटी को किराए पर लेकर आया था. इस दौरान वॉल्वो बस और स्कूटी में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जहां स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना, लालकुआं काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग के गौलापार खेड़ा चौराहे के पास हुआ. बताया जा रहा है कि काठगोदाम की तरफ जा रही वॉल्वो बस और काठगोदाम…
देहरादून। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और एक्स-सीएपीएफ पर्सनल एसोसिएशन के बीच हुए समझौते से अब अर्धसैनिक बलों के जवानों, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। इस एमओयू के तहत उन्हें ग्राफिक एरा अस्पताल में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के विभाग सीजीएचएस (Central Government Health Scheme) द्वारा स्वीकृत दरों पर चिकित्सा व शल्य चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। समझौते के अंतर्गत अर्धसैनिक बलों के जवानों और नॉन-सीजीएचएस डिपेंडेंट्स को ओपीडी, आईसीयू, पैथोलॉजी जांच, शल्य चिकित्सा, कैंसर उपचार और विभिन्न रोगों से संबंधित आधुनिक उपचार की सुविधा सीजीएचएस दरों पर दी जाएगी। इसके…
थराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने किया बड़ा ऐलान, प्रभावित परिवारों को मिलेगी 5-5 लाख की सहायता देहरादून। थराली में आई भीषण आपदा के बाद राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार देर शाम राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और प्रभावितों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में सरकार थराली के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी राहत दल घटना…
– एनसीसी क्लासेस से लौटते तक मोमो खाने की बात कही, 19 वर्ष की थी छात्रा Student dies after eating momo, DDC : उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां मोमो खाने के बाद अचानक बीए में पढ़ने वाली 19 वर्षीय छात्रा की हालत बिगड़ गई। उसे पेट में तेज दर्द और जलन महसूस होने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पुलिस मौत की असल वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी…
देहरादून गुच्चुपानी हत्याकांड: ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से ली थी जान, तीन को हुई फांसी की सजा, दो को उम्रकैद दोषियों ने 30 साल के एक ई-रिक्शा चालक की पत्थरों से कुचलकर हत्या की थी। उसका शव 29 नवंबर 2022 की दोपहर गुच्चूपानी नाले में मिला था। गुच्चूपानी में साल 2022 में एक ई-रिक्शा चालक की निर्मम हत्या के मामले में एडीजे प्रथम महेश चंद्र कौशिबा की अदालत ने तीन दोषियों को फांसी और दो को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह हत्या मृतक की पत्नी और एक दोषी के अवैध संबंध के चलते हुई थी लेकिन अदालत में पत्नी…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न भागों में हाल ही में आई आपदा व अतिवृष्टि के कारण सड़कों और पुलों को हुए भारी नुकसान की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से धराली क्षेत्र में सड़कों और पुलों को हुए व्यापक नुकसान का उल्लेख करते हुए इनके शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए केंद्रीय सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य के अन्य क्षेत्रों में…
