Author: news61uk

देहरादून। भोले-भाले लोगों को डराकर-धमकाकर उनकी जमीनों पर कब्जा करने और SC/ST जैसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने वाले एक शातिर भूमाफिया गिरोह को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गिरोह के पांचों सदस्य एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इनके खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी, मारपीट और कब्जाखोरी जैसे करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए रानीपोखरी थाना पुलिस ने रविवार (24 अगस्त 2025) को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिकायत पर खुला भूमाफिया गिरोह…

Read More

उधमसिंह नगर : सितारगंज तहसील के शक्तिगढ़ क्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। रविवार को केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के तहत शक्तिगढ़ के एक पोल्ट्री फ़ार्म की 1708 मुर्गियों को मारकर गहरे गड्ढे में दफन कर दिया गया। इसके बाद पूरे फ़ार्म को सैनिटाइज भी किया गया। दरअसल, 21 अगस्त को पोल्ट्री फ़ार्म में बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत की सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम ने मृत मुर्गियों के सैंपल लेकर भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) को भेजे थे। 23 अगस्त को आई जांच रिपोर्ट…

Read More

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल लैंसडौन क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली की एक पर्यटक से होटल में बलात्कार की बात सामने आ रही है। पर्यटक युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने आई थी। आरोप है कि रात में मंगेतर के मौसेरे भाई ने युवती के साथ रेप किया। लैंसडौन पुलिस के अनुसार जयहरीखाल प्रखंड के समखाल में पीड़ित युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने आई थी। उनके परिजन भी साथ थे और सभी एक होटल में रुके थे। आरोप है कि इसी बीच मंगेतर के मौसेरे भाई ने महिला के साथ…

Read More

काशीपुर: काशीपुर में निजी अस्पतालों की मनमानी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वेदांता हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही और आयुष्मान योजना का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। बच्ची की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। कुमाऊं कॉलोनी निवासी पीहू नाम की बच्ची बीमार थी, जिसे वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इलाज आयुष्मान योजना से कराने की मांग की, लेकिन अस्पताल ने इलाज शुरू करने के साथ ही अलग से बिल भी वसूलना शुरू…

Read More

लैंसडौन (पौड़ी), 25 अगस्त: उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल लैंसडौन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली की एक पर्यटक युवती से होटल में बलात्कार किए जाने की घटना उजागर हुई है। युवती अपने मंगेतर और परिजनों के साथ घूमने आई थी। लैंसडौन पुलिस के अनुसार जयहरीखाल प्रखंड के समखाल क्षेत्र स्थित एक होटल में परिवार ठहरा हुआ था। इसी दौरान मंगेतर के मौसेरे भाई ने देर रात युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने भयवश रात में किसी को सूचना नहीं दी। सोमवार सुबह घटना का खुलासा होने पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी…

Read More

थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। कुलसारी राहत शिविरों में प्रभावितों  का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा। प्रभावित परिवारों को सीएम ने प्रदान किए 5-5 लाख के तत्कालिक सहायता धनराशि के चेक संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के साथ खड़ी, राहत कार्याे में नहीं होगी कोई कोर कसर – सीएम धामी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का दौरा किया और प्रभावितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री…

Read More

आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी आपदा प्रभावितों की सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन धराली के बाद आज थराली में भी सीएम धामी ने पेश की संवेदनशीलता की अनुकरणीय मिसाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले। इस दौरान थराली में आपदा प्रभावित कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से आग्रह किया कि वे ऊपर के गांवों का भी जल्द से जल्द रास्ता खुलवा दें। मुख्यमंत्री ने…

Read More

देहरादूनः थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंर्तगत केहरी गांव में स्थानीय लोगों के खिलाफ कुछ छात्रों ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि हमलावरों ने छात्रों को हॉस्टल से बाहर निकालकर पीटा. सूचना पर पहुंची पुलिस से भी हमलावरों ने अभद्रता की. मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पीड़ित छात्रों को चोटें भी आई हैं. पुलिस के मुताबिक, विकास कॉलोनी रानीपुर मोड़ हरिद्वार निवासी हर्षित अरोड़ा ने शिकायत दर्ज कराई वह देहरादून के एक लॉ कॉलेज का छात्र है. वर्तमान में प्रेमनगर में रहता है. उसके साथ संजीत सचदेवा, अभीजीत सिंह और वंश भारद्वाज…

Read More

शेयर मार्केट में मोटा मुफाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने लूट ली गाढ़ी कमाई, साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ओएनजीसी के महाप्रबंधक (जीएम) को लगा कि अब तो वह 100 करोड़ रुपये के मालिक बन गए हैं। उन्होंने शेयर मार्केट के नाम पर जो 7.39 करोड़ रुपये लगाए थे, उसका मुनाफा उन्हें 100 करोड़ रुपये दिखाई दिया। जब वह रकम निकालने लगे, मोटा मुनाफा तो दूर 7.39 करोड़ रुपये का निवेश भी जीरो हो गया। लुटी-पिटी हालत में नेहरू कॉलोनी निवासी जीएम संदीप कुमार ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमाद्री आइस रिंक रजत जयंती खेल परिसर रायपुर, देहरादून में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया  द्वारा आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025  के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने थाईलैंड को एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि  यह अत्यंत गर्व का विषय है कि भारत में प्रथम बार आयोजित हो रही शीतकालीन खेलों की इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी का सुअवसर देवभूमि…

Read More