देहरादून। राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी सविन बसंल के प्रयासों से शहर के प्रमुख चौराहों को आधुनिक ट्रैफिक व्यवस्था के साथ पारंपरिक और सांस्कृतिक पहचान दी जा रही है। शहर के 11 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का काम पूरा हो चुका है, जिनमें महाराणा प्रताप चौक, नालपानी चौक, मोथोरावाला चौक और प्रेमनगर चौक जैसे अहम स्थान शामिल हैं। इनसे यातायात और अधिक सुगम व सुरक्षित हो सकेगा। इसके साथ ही पुलिस के सीसीटीवी कैमरों को भी एकीकृत किया गया है, जिससे सड़कों की निगरानी बेहतर होगी। सांस्कृतिक धरोहर…
Author: news61uk
देहरादून। राजधानी देहरादून की एक प्रमुख ज्वेलरी फर्म पर राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) ने छापा मारकर 15 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का भंडाफोड़ किया। जांच में यह खुलासा हुआ कि फर्म ग्राहकों को नकद बिक्री कर रही थी, लेकिन उसे घोषित करने के बजाय माल की आपूर्ति अपने ही दूसरे प्रतिष्ठान को दर्शाया जा रहा था। सुरक्षा कारणों से ज्वेलरी की आपूर्ति के लिए ई-वे बिल बनाने की बाध्यता नहीं होती, जिसका फायदा उठाकर फर्म लंबे समय से कर चोरी कर रही थी। आयुक्त राज्य…
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के पोसारी गांव में भूस्खलन से एक भवन ध्वस्त हो गया, जिसमें दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बाधित हो गई हैं। श्री नगर के पास अलकनंदा नदी का पानी बदरीनाथ राजमार्ग तक पहुंच गया है। वहीं उत्तरकाशी में गंगोत्री व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। फटा के पास केदारनाथ हाईवे मलबा आने से बंद हो गया है। कुमाऊं में भी हालात गंभीर…
अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार हैं उत्तराखंड – मुख्यमंत्री मेजर ध्यानचंद जयंती, राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025, समारोह में बोले सीएम सीएम “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” के अंतर्गत 3,900 खिलाड़ियों के खाते में 1500- 1500 रुपए डीबीटी शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025, समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी स्टिक के जादू से पूरी दुनिया…
जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जर्मनी में पढ़ाई और काम करने हेतु 10 छात्रवृत्तियों की घोषणा की देहरादून, देहरादून के तीन दिवसीय दौरे पर आए एक उच्च स्तरीय जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए 10 छात्रवृत्तियों की घोषणा की है। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर द्वारा दी जाने वाली इन छात्रवृत्तियों के अंतर्गत दून विश्वविद्यालय के छात्र उच्च शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण तथा रोजगार के अवसर जर्मनी में तलाशने के लिए प्राप्त कर सकेंगे। यह घोषणा दून विश्वविद्यालय में आयोजित “गेटवे टू जर्मनी – ब्रिजिंग स्किल गैप्स, बिल्डिंग फ्यूचर्स” नामक संवादात्मक सत्र के दौरान की…
मुख्य सचिव ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंच प्रदेश में अतिवृष्टि की जानकारी ली मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से विभिन्न जनपदों में अतिवृष्टि की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपदों में हुई वर्षा की विस्तृत जानकारी लेते हुए सम्बन्धित जिलाधिकारियों से क्षेत्रवार हालात के बारे में जानकारी प्राप्त की। संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से हों आवश्यक प्रबन्धः मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले दिनों में मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनियों और पूर्वानुमानों पर पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने…
जनपद रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की सूचना प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित आपदा प्रबंधन की उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। सड़क, विद्युत एवं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला-2025 का किया शुभारंभ जागेश्वर धाम सौंदर्यीकरण हेतु 146 करोड़ की स्वीकृति मां नंदा देवी मंदिर का पारंपरिक शैली में पुनर्निर्माण डीनापानी में नंदा देवी हस्तशिल्प ग्राम की स्थापना अल्मोड़ा में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक और महिला चिकित्सालय का अपग्रेडेशन 248 किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण, 922 करोड़ से अल्मोड़ा-बागेश्वर सड़क चौड़ीकरण हेली सेवा, पार्किंग स्पॉट्स, हेलीपैड और सिंचाई योजनाएं प्रगति पर एक जनपद दो उत्पाद, मिलेट मिशन, वोकल फॉर लोकल योजनाओं से स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मदरसा बोर्ड समाप्त करने और अवैध मदरसों पर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से मोस्टामानू महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पिथौरागढ़ जनपद के अंतर्गत 62 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मोस्टामानू का मेला हमारी आस्था, विश्वास, और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह केवल एक धार्मिक या पारंपरिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है, जो कृषि और पशुपालन से…
देहरादून दक्षिण अफ्रीका में किए गए भ्रष्टाचार के बाद फरार होकर भारत आए गुप्ता बंधु (अतुल, राजेश और अजय) के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच करीब 24 घंटे चली। ईडी की टीमें बुधवार सुबह देहरादून के कर्जन रोड स्थित आवास और अन्य ठिकानों से लौटीं। वापसी में ईडी अफसरों के कब्जे में तमाम दस्तावेज थे। छापेमारी में ईडी के हाथ क्या लगा, अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। देहरादून में गुप्ता बंधु के आवास पर ईडी को सिर्फ एक भाई मिल पाया। जिससे ईडी ने घंटों पूछताछ की। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने भ्रष्टाचार के जो…
