देहरादून, राजधानी देहरादून का एक चर्चित कारोबारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। कारोबारी पर आरोप है कि उन्होंने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर करीब 20 से 22 करोड़ रुपये तक का लेनदेन किया था। घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। पुलिस फिलहाल इसे लेनदेन से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है, हालांकि अपहरण की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। नेहरू कॉलोनी निवासी कारोबारी सुनील ब्यास मंगलवार को अचानक घर से लापता हो गए। उनकी पत्नी ने इस संबंध में नेहरू कॉलोनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पांवटा साहिब…
Author: news61uk
जिला प्रशासन की मेडिकल स्टोर पर छापेमारी; दवाई बिक्री पर लगाया प्रतिबन्ध कमियां सुधार न करने तक क्रय-विक्रय पर लगाया प्रतिबन्ध देहरादून :-, जिलाधिकारी सविन बंसल को शिकायत प्राप्त हुई कि कांवली रोड में संचालित शिवा मेडिकल एवं अमित मेडिकोज मानक के अनुरूप संचालित नही हो रही हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम द्वारा मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। छोपेमारी के दौरान शिवा मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा चलित अवस्था में नही पाया गया, औषधियां गंदगी में भण्डारित पाई गई, औषधि का क्रय विक्रय रजिस्टर नही पाया गया।…
अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन सख्त; 34 सिलेंडर जब्त डीएम के निर्देश अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायत पर जिला प्रशासन की छापेमारी देहरादून :-, जिला प्रशासन को आमवाला में अवैधरूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग किये जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पूर्ति विभाग की टीम द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल के नेतृत्व में आमवाला अपरला एमबी होम निकट गंगा टावर तपोवन में छापेमारी की गई। छापेमारी में 19 घरेलू सिलंेडर, 15 व्यसायिक तथा 2…
देहरादून। राजधानी में ज़मीन विवाद के मामले में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर उससे पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बंधक बनाए गए युवकों को सकुशल छुड़ा लिया गया। जानकारी के अनुसार रिहान पुत्र लियाकत निवासी परवल ने थाने में तहरीर दी कि उसकी पुश्तैनी भूमि सिंधनीवाला में है। जब वह भूमि पर बाउंड्री करने का कार्य कर रहा था तो आस-पड़ोस के लोगों ने आपत्ति जताते हुए विवाद खड़ा कर दिया। इसी बीच एक परिचित ने उसका संपर्क…
कुछ दिन चुनौतीपूर्ण, जिलों में रखें पूरी तैयारी-स्वरूप आईएमडी के एलर्ट को लेकर अपर सचिव ने दिए निर्देश कहा-गुरुवार रात हुई क्षति का आकलन जल्द कर रिपोर्ट भेजें मौसम विज्ञान विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों के लिए जारी रेड व ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईएमडी द्वारा शुक्रवार दोपहर जारी अलर्ट के अनुसार आने वाले कुछ दिन राज्य के लिए बारिश के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। मौसम विभाग द्वारा…
स्वास्थ्य सचिव से मिला प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल, 196 डॉक्टरों को SDACP का लाभ मिलने पर जताया आभार धन्यवाद प्रकट करने जल्द मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगे संघ पदाधिकारी प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार से मुलाक़ात कर प्रदेश के 196 चिकित्सकों को स्पेशल ड्यूटी अलाउंस फॉर क्रिटिकल पोजीशन (SDACP) का लाभ दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष मनोज वर्मा और महासचिव डॉ. रमेश कुँवर सहित डॉ तुहिन, डॉ यशपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। संघ के अध्यक्ष मनोज वर्मा और महासचिव…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की चतुर्थ जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित हुयी। बैठक के दौरान दून पुस्तकालय से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुयी। मुख्य सचिव ने कहा कि रविवार को दून पुस्तकालय खुला रखा जा सकता है जिससे अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ उठा सकते हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि दून पुस्तकालय में नियमित रूप से विदेशी भाषा सीखने हेतु कार्यक्रम चलाए जा सकते हैं। उन्होंने इसके लिए सम्भावनाएं तलाशे जाने की बात कही। कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगातार राज्य के युवाओं के लिए विदेशों…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में जन्म-मृत्यु पंजीकरण के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया एवं समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जन्म-मृत्यु का पंजीकरण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत अनिवार्य रूप से कर लिया जाए। उन्होंने जन्म-मृत्यु पंजीकरण से सम्बन्धित पुराने दस्तावेजों का भी डिजीटाईजेशन किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार कार्यालयों के बाहर सूचना पट पर रजिस्ट्रार कार्यालय के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी अनिवार्य रूप से…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और जर्मन स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन, के मध्य लेटर ऑफ इन्टेन्ट (एल.ओ.आई) पर हस्ताक्षर किये गये। इसका उद्देश्य उत्तराखण्ड को कुशल युवाओं को जर्मनी में स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी, नवाचार आधारित स्टार्टप जैसे क्षेत्रों से जोड़ना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा…
सतपुली के उपकोषाधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस टीम ने सतपुली के उपकोषाधिकारी कौशल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सतपुली निवासी रविंद्र रावत ने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण के जून–जुलाई माह के 10 लाख रुपये के बिल को पास कराने के एवज में उपकोषाधिकारी द्वारा प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैप ऑपरेशन चलाया और 8,000 रुपये…
