तीन दिनों के लिए रेड एवं ऑरेंज एलर्ट सीएम ने कहा-एलर्ट रहें अधिकारी मौसम विभाग द्वारा जारी रेड तथा ऑरेंज अलर्ट को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक कहा-आपदा प्रभावितों के साथ भावनाओं व संवेदनाओं से भी जुड़े हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों के लिए प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए जारी रेड तथा ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए शासन तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने तथा 24×7 अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण राज्य के सामने लगातार…
Author: news61uk
सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुए आन्दोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उनके आश्रित्रों तथा राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड राज्य आन्दोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों भगवान सिंह सिरौला , प्रताप सिंह , रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानन्द भट्ट और परमजीत सिंह को स्मरण करने का…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सतत निगरानी में प्रदेश में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। भारी बारिश व मलबा आने से प्रदेश में कुल 1827 स्थानों पर सड़कें बाधित हुई थीं। इनमें से 1747 सड़कों को खोला जा चुका है, जबकि 80 सड़कों पर कार्यवाही गतिमान है। इस प्रकार मलबे और भू स्खलन से बंद हुई अब तक 95.62 प्रतिषत सड़कों पर यातायात बहाल किया जा चुका है। जहाँ-जहाँ मलबा आने की संभावना थी, वहाँ पहले से ही जेसीबी और आवश्यक संसाधनों की तैनाती की गई थी। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे…
भूस्खलन की दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बढ़ती जाए -सीएम धामी देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों के लिए प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए जारी रेड तथा ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए शासन तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने तथा 24×7 अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण राज्य के सामने लगातार चुनौतियां बनी हुई हैं और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। उन्होंने सभी…
पीएम के मार्गर्शन में ही धामी, आपदा प्रबन्धन को कुशलता से दे रहे हैं अंजाम : भाजपा केदार आपदा में मनमोहन सरकार के जख्म कांग्रेस भूल सकती है, जनता नहीं: चमोली पीएम को विदेश से भी ‘मन की बात’ में आपदा की चिंता, कांग्रेस आलाकमान, प्रभारियों के पास दो शब्द नहीं! देहरादून 31 अगस्त। भाजपा ने कांग्रेस पर आपदा राहत को लेकर कोरा झूठ परोसने का आरोप लगाया है। पार्टी के वरिष्ठ विधायक श्री विनोद चमोली ने कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में ही धामी सरकार आपदा प्रबन्धन के कामों को सफलता से अंजाम दे रही है। लेकिन कांग्रेस नेता…
आस्था: नैनीताल में नंदा महोत्सव के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में अपने भवन में विराजी मां नंदा-सुनंदा नैनीताल में नंदा महोत्सव में अष्टमी पर ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद मां नंदा सुनंदा के प्रतिमाएं नैना देवी मंदिर में विराजमान कर प्राण प्रतिष्ठा की गई नैनीताल। नगर में नंदाष्टमी रविवार को मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियां नयना देवी मंदिर में विधिवत स्थापित की गईं। स्थापना के साथ ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ और मां के जयकारों से गूंज उठा। श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में आयोजित 123वें नंदा देवी महोत्सव में स्थानीय लोक एवं पारंपरिक…
केंद्र सरकार की आपदाग्रस्त उत्तराखंड की घोर उपेक्षा उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करे केंद्र सरकार डॉक्टर मनमोहन सिंह ने दिया था २१००० करोड़ का पैकेज पूरा प्रदेश आपदाओं से त्रस्त और सरकार विस्तार के चक्कर में व्यस्त आपदाओं से हुई जन धन हानि पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार – सूर्यकांत धस्माना : देहरादून: आपदा ग्रस्त उत्तराखंड की केंद्र सरकार द्वारा की गई घोर उपेक्षा पर आज प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जम कर हमला बोला प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना…
लखवाड व्यासी, त्यूनी प्लासू परियोजना सिर्फ हमारे जिले ही नहीं, उत्तरी भारत के लिए महत्वपूर्णः- डीएम मा.सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट, मायने मेरी आपकी भूमिका और भी हो जाती है गहनः-डीएम मुआवजा वितरण, संपत्ति मूल्यांकन, क्षति गणना हो जानी चाहिए 15 सितंबर तक पूर्णः- डीएम कोई भी अर्ह प्रभावित परिवार राहत पैकेज का है पूर्ण हकदार; गांवों में शिविर लगाकर करवाए कागजात पूर्ण, मुआवजा वितरण। मा0 सीएम के निर्देश, लखवाड़ एवं त्यूनी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को लेकर डीएम ने की हाईलेवल बैठक। ADM(प्रशासन), SLAO को हर 15 दिनों में बारीक समीक्षा के डीएम के निर्देश। देहरादून 31 अगस्त 2025,(सू.वि) लखवाड़ बहुउद्देशीय…
एसटीएफ की कार्रवाई में फर्जी दस्तावेज, बैंक चेकबुक, पैन-आधार कार्ड और मोबाइल बरामद देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी ट्रस्ट और कंपनियाँ बनाकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले शातिर आरोपी अजय कुमार त्रिपाठी (28 वर्ष) को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि देहरादून निवासी एक वरिष्ठ नागरिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फेसबुक लिंक और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए उन्हें शेयर ट्रेडिंग और IPO-FPO में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लगभग ₹44.50 लाख की ठगी की गई।…
रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे से बारिश हो रही थी। देर रात यहां मूसलाधार बारिश होने लगी। रात करीब 3 से 3:45 बजे के बीच अतिवृष्टि के कारण यहां भूस्खलन हो गया। भारी बारिश और भूस्खलन ने जिले के बसुकेदार उप तहसील और जखोली ब्लॉक में भारी तबाही मचाई है। पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में भूस्खलन के कारण 15 से ज्यादा दुकानें और मकान जमीदोंज हो गए। यहां आठ लोग चंदन…
