एमडीडीए का स्पष्टीकरण– प्रधानमंत्री आवास योजना में कोई घोटाला नहीं, भ्रामक खबरों से एमडीडीए को बदनाम करने की कोशिश चालंग में पीएम आवास योजना स्वीकृत ही नहीं, 500 करोड़ घोटाले का दावा झूठा, खबरें पूरी तरह आधारहीन : एमडीडीए उपाध्यक्ष देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ग्राम चालंग में 500 करोड़ के घोटाले की खबरों को भ्रामक और असत्य बताया है। प्राधिकरण ने साफ कहा है कि यह योजना मान्यता प्राप्त नहीं है और न ही इस नाम पर कोई वित्तीय अनियमितता हुई है। एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने इस दावे को…
Author: news61uk
उत्तराखंड में देश की सबसे बड़ी रोपवे परियोजना की स्थापना की दिशा में ऐतिहासिक कदम हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना के लिए सिख संगठनों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार का जताया आभार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में एस. नरिंदर जीत सिंह बिंद्रा, अध्यक्ष, हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, के नेतृत्व में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हेमकुंड साहिब रोपवे महापरियोजना के लिए आभार व्यक्त किया। हेमकुंड साहिब रोपवे: गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किमी लंबी परियोजना, जिसकी…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अंतर्गत राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा पुलिस महानिदेशक को एसडीआरफ दल को प्रशिक्षण हेतु इस मद हेतु वित्तीय वर्ष 2024 – 25 की अवशेष धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025 – 26में व्यय किए जाने, जनपद चंपावत एवं पौड़ी को क्रमशः पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण एवं राहत एवं बचाव कार्यों को दूसरी किश्त आबंटित किए जाने पर सहमति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानव वन्यजीव संघर्ष सहित…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आज दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने शिष्टाचार भेंट की और इस अवसर पर मुख्यमंत्री को दून विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान स्वरूप भेंट किया, ताकि आपदा प्रभावित लोगों की मदद की जा सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सामूहिक सहयोग भावना की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में दून विश्वविद्यालय का यह योगदान न केवल एक प्रेरक कदम है, बल्कि यह राज्य के शैक्षणिक संस्थानों की सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी…
दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ का आयोजन – मुख्यमंत्री कुंभ से संबंधित सभी स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरे करने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 के भव्य आयोजन की सभी तैयारियां समय रहते हुए स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक पूर्ण किये जाएं। कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर वर्गीकृत कर उन्हें पूर्ण किये जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों को आगे बढ़ायें। बुधवार को सचिवालय में हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारी के क्रम में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर…
प्राथमिकता से पूरा करें हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के कार्यों को: मुख्यमंत्री अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। हरिद्वार कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के साथ-साथ उसके व्यवस्थित संचालन, पुख्ता सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने वृहद स्तर पर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ से संबंधित सभी स्थायी प्रकृति के कार्यो को पूरा करने के लिए अधिकारियों को अक्टूबर 2026 तक की डेट लाइन निर्धारित की है। उत्तराखंड सचिवालय में हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान…
देहरादून: राजधानी दून के इंदिरा नगर (वसंत विहार) स्थित श्री चैतन्य (गौतम इंटरनेशनल) स्कूल में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल भवन से घना काला धुआं निकलने लगा जिससे कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। हालात इतने गंभीर थे कि कई बच्चों और स्टाफ को तुरंत कक्षाओं से बाहर निकालना पड़ा। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों…
बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास, दो दोस्तों की बेरहमी से ली थी जान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने पंकज और उसके दोस्तों से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर चाकू, खुखरी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में अदालत ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने आरोपी आशीष मेहता और अरुण को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास के साथ साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जिला शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल बेदी और…
जल्द होगा भाजपा की प्रदेश टीम का गठन, चर्चा अंतिम दौर मे: भट्ट धामी के नेतृत्व मे लड़ा जायेगा 2027 का विस चुनाव देहरादून। भाजपा शीघ्र जिला कार्यकारिणी को अंतिम रूप देते हुए प्रदेश टीम का गठन करने जा रही है। इस संबंध में प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन आपदाग्रस्त क्षेत्रों को छोड़ शेष जनपदों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया जा रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि पार्टी मुख्यालय में शुरू हुई बैठक में जिला टीमों के गठन पर अंतिम प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला अध्यक्षों,…
जिलाधिकारी / विमागीय अधिकारियों दवारा जनपद में भारी वर्षा के मध्यनजर आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत अवकाश हेतु निर्गत आदेशों का अनुपालन करने विषयक। महोदय, उपर्युक्त विषयक, वर्तमान में प्रदेश में भारी वर्षा के मध्यनजर आपदा न्यूनीकरण के दष्टिगत जिलाधिकारी महोदय देहरादून द्वारा समय-समय पर निर्गत आदेशों कें अनुपालन में मुख्य रिक्षा अधिकारी देहरादून द्वारा जनपद कें अन्तर्गत संचालित प्री-प्राईमरी से कक्षा 12 एवं समस्त आंगनबाड़़ी केन्दरों में अवकाश घोषित किया जा रहा है, जिसमें स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि “यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र-छात्राओं अपितु विद्यालय प्रबन्धन / कार्मिकों पर समान रूप से लागू होगा” । लेकिन उक्त…
