Author: news61uk

महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी सरकार – मुख्यमंत्री 13 महिलाओं को तीलू रौतेली और 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 33 आंगनवाड़ी कार्यकर्तात्रियों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली को नमन करते हुए कहा कि, तीलू रौतेली ने महज…

Read More

सभी जनपदों में खोले जाएंगे वृद्ध आश्रम दृ मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक संवाद के तहत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग शादी अनुदान एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का सॉफ्टवेयर लॉन्च किया एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दी जा रही पेंशन की इस वित्तीय वर्ष की 5वीं किश्त का ऑनलाइन भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि दिव्यांग युवक-युवती से विवाह करने पर प्रोत्साहन अनुदान धनराशि 25 हजार रूपये से बढ़ाकर…

Read More

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग भारत दौरे पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई कई मुद्दों पर चर्चा अनंत आवाज ब्यूरो नई दिल्ली। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग तीन दिनों के भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर व्यापार निवेश और रक्षा सहयोग जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम साझेदारी को बढ़ावा देने पर सहमति बनी और हरित व डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर पर समझौता हुआ। डिजिटल परिसंपत्ति नवाचार और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में सहयोग पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और सिंगापुर के रिश्तों में हमारे राज्य भी अहम…

Read More

हरिद्वार। बैंक से पेंशन की रकम निकालकर घर जा रहे पूर्व गन्ना अधिकारी से नगदी छीनकर भागे दो बुलेट सवार बदमाशों को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नगदी भी पुलिस ने बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व जिला गन्ना अधिकारी ऋषिपाल सिंह निवासी सुभाषनगर रुडकी ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार को वह पीएनबी बैंक से अपनी पेंशन के ₹40,000/- निकालकर घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच दो बाइक सवार अज्ञात युवकों ने गणेश वाटिका…

Read More

मंत्री सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग द्वारा कराई जा रहे कार्यों की समीक्षा देहरादून। उत्तराखंड और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध है। इसलिए भारत-नेपाल सीमा पर कराये जा रहे विकास कार्यों के दृष्टिगत सभी विभागों के मध्य सामंजस्य होना चाहिए ताकि सरकार विकास के विजन के लक्ष्य को समय से पूरा करने के साथ-साथ हमारे आपसी संबंध और प्रगाढ़ हो सकें। उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाये, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को चकराता रोड़, यमुना कालोनी स्थित प्रमुख…

Read More

देहरादून:  आपदा प्रबंधन विभाग ने इस वर्ष मानसून के दौरान हुई क्षति की प्रतिपूर्ति तथा भविष्य में अवस्थापना संरचनाओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए भारत सरकार से 5702.15 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने अपर सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार को विस्तृत ज्ञापन भेजा है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस वर्ष प्राकृतिक आपदा से लोक निर्माण विभाग तथा सार्वजनिक सड़कों को लगभग रू0 1163.84 करोड़, सिंचाई विभाग की परिसम्पत्तियों…

Read More

इस बार उत्तराखंड में आयी आपदा ने राज्य के कई क्षेत्रों को बड़ा नुक़सान पहुंचाया है कई क्षेत्रों में बादल फटने की घटना से जान माल का भारी नुक़सान हुआ है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आपदा से आयी घटनाओं के नुक़सान का आंकलन किया जा रहा है इस बार भारी बारिश से मुख्य सड़कों और मुख्य पुलों को नुक़सान पहुँचा है आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए विभाग कार्यरत है ग़ौरतलब है कि आपदा से उत्तराखंड के कई इलाकों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

Read More

महिला अपराधों पर कांग्रेस में उबाल, बैरिकेड पर चढ़कर किया प्रदर्शन, कई नेताओं को हिरासत में लिया पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। कांग्रेसियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गईं। प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध की रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय कूच किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ कांग्रेसी बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। कांग्रेसियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ…

Read More

देहरादून:  महिला सुरक्षा को लेकर देहरादून को असुरक्षित बताने वाली निजी एजेंसी की रिपोर्ट पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने रिपोर्ट तैयार करने वाली पीवैल्यू एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक को नोटिस जारी कर 8 सितंबर को देहरादून स्थित महिला आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्पष्ट किया कि “नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वूमन सेफ्टी” नाम से जारी यह रिपोर्ट पूरी तरह…

Read More

देहरादून में महिलाओं को असुरक्षित बताने वाली निजी रिपोर्ट पर जांच देहरादून। महिला सुरक्षा को लेकर निजी सर्वे कंपनी पी वैल्यू एनालिटिक्स द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट, जिसमें देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया है, अब जांच के दायरे में आ गई है। रिपोर्ट में प्रस्तुत तथ्य और आंकड़े सरकारी आंकड़ों से बिल्कुल विपरीत पाए गए हैं। इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद शहर में अभिभावकों, महिलाओं और युवतियों के बीच असुरक्षा की भावना फैल गई है। मामले को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने इसकी जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश को सौंपी…

Read More