Author: news61uk

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए इस दिन से शुरू होगी हेली टिकटों की बुकिंग, किराया हो सकता है महंगा 15 जून को हेली हादसे के बाद डीजीसीए ने शटल सेवा पर रोक लगाई थी। इसके बाद सीएम धामी ने हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी बनाने के लिए एक समिति का गठन किया था चारधाम यात्रा में हेली सेवा की शटल उड़ान पर लगाई रोक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हटा दी है। यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से उड़ान भरेगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 10 सितंबर…

Read More

उत्तराखंड: ऑपरेशन कालनेमि…अब तक 5500 का हुआ सत्यापन, और अधिक प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा अभियान देहरादून में 922 लोगों का सत्यापन हुआ जिसमें से चार लोग गिरफ्तार हुए। बीएसएफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू हुआ ऑपरेशन कालनेमि अब और प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा। यह जानकारी आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने ऑपरेशन के तह अब तक की कार्रवाइयों को बताते हुए दी। अब तक इस ऑपरेशन के तहत सभी जिलों में 5500 से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया गया…

Read More

कोर्ट के आदेश पर छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा, युवक की तालाब में मिली थी लाश, गोवंश संरक्षण स्क्वॉड के पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वसीम को पहले लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और फिर उसे तालाब में फेंक दिया। रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में करीब एक साल पहले युवक का शव तालाब में मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। कोर्ट के आदेश पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना माधोपुर गांव…

Read More

दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइकों में टक्कर, दो युवकों की मौत; किशोर गंभीर रूप से घायल अस्पताल में उपचार के दौरान विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20 वर्ष) और आसान पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20 वर्ष ) की स्थानीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दिल्ली- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरबर्टपुर क्षेत्र के बंशीपुर के पास आमने-सामने से आ रही दो तेज रफ्तार बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार चार युवक और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हरबर्टपुर…

Read More

आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए  –  मुख्यमंत्री बरसात के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने और चारधाम यात्रा को सुचारु कराने पर जोर सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान की विस्तृत तैयारी करने के निर्देश अस्पतालों की व्यवस्थाओं, जन सेवाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण कार्यों, पर्यटन एवं जनसुविधाओं से संबंधित व्यापक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता को…

Read More

*राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं प्रवासी उत्तराखंडी: डॉ धन सिंह रावत* *मुंबई में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासियों को किया सम्मानित* *कहा, प्रवासियों ने अपनी मेहनत, ज्ञान और संस्कार से बनाई पहचान* मुम्बई/देहरादून सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान रविवार को मुंबई में उत्तरांचल महासंघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डॉ रावत ने महाराष्ट्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य एवं शिक्षा के विभिन्न संस्थानों…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान निर्देश दिये कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में नकली दवाइयों के निर्माण और बिक्री को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए जिलाधिकारियों, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नकली दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली आपदा से प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान तथा उनके पुनर्वास,…

Read More

धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार सरकारी नौकरियां   सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद नहीं हुआ एक भी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से विदेश में रोजगार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में युवा वर्ग सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा है। इस दौरान रिकॉर्ड 25 हजार युवाओं का चयन सरकारी सेवा में हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को जनजाति कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। 04 जुलाई 2021 को कार्यभार ग्रहण…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अर्द्धकुंभ 2027 के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान अर्द्धकुंभ की तैयारियों के लिए लगभग 54 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट- डा. आर राजेश कुमार कुम्भ क्षेत्र के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 2924 बेड होंगे आरक्षित – डॉ. आर राजेश कुमार उत्तराखंड सरकार ने 2027 के अर्द्धकुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। विभाग ने अनुमानित 54 करोड़…

Read More

राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड की आपदा राहत हेतु 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए, राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड सरकार को 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। यह सहायता राशि राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तात्कालिक राहत और पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को लिखे एक पत्र में इस दुखद परिस्थिति पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, “इस प्राकृतिक आपदा के कठिन समय में हम उत्तराखंड के लोगों की पीड़ा को…

Read More