प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया सार्थक संवाद अनंत आवाज ब्यूरो काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में प्रतिभाग कर जनसंवाद के माध्यम से समाज के विविध क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद व राज्य के सभी प्रबुद्धजन प्रधानमंत्री के “विकसित भारत@2047” के संकल्प को साकार करने वाले अग्रदूत हैं। आज प्रबुद्धजनों के साथ किया गया सार्थक संवाद “उत्तराखण्ड…
Author: news61uk
नुकसान का किया आंकलन अनंत आवाज ब्यूरो बागेश्वर। केंद्र सरकार द्वारा गठित उच्च-स्तरीय अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (IMCT) ने सोमवार को जनपद बागेश्वर के पौंसारी, बैसानी क्षेत्र तथा जगथाना मोटर मार्ग सहित आपदा प्रभावित इलाकों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। टीम का उद्देश्य आपदा से हुए जन–धन, आधारभूत संरचना, कृषि एवं स्थानीय आजीविका को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन करना तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करना रहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएँ जानीं तथा राहत–पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे त्वरित…
प्रदेशभर में होंगे 4,604 स्वास्थ्य शिविर आयोजित अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों पर उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में “स्वास्थ्य पखवाड़ा” आयोजित करने की व्यापक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में मेडिकल कॉलेजों, जिला व उप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक…
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 24 वर्षीय युवक सृजल जोशी ने घर के बाथरूम में गला रेतकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब तक उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सृजल के पिता राहुल जोशी आरएसएस से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते बीजेपी और आरएसएस के कई नेता भी अस्पताल पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या से पहले सृजल ने इंटरनेट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने किसी गंभीर बीमारी से जूझने का जिक्र किया था। पुलिस…
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर त्वरित समाधान की पहल देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन (जनता दरबार) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल 125 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया। अतिक्रमण और अवैध कब्जे की शिकायतों पर सख्त निर्देश हर्रावाला: सार्वजनिक रास्ते में खंभे लगाकर अवैध तारबाड़ और कब्जे की शिकायत पर उप नगर आयुक्त को तुरंत कार्रवाई के निर्देश। भाटगढ़ी: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए एसडीएम को निर्देश। बदामवाला: सड़क किनारे नाली बंद कर…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसटीएफ की एएनटीएफ टीमों द्वारा जनपद देहरादून एवं चम्पावत क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 86 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है। देहरादून से गिरफ्तार अभियुक्त के बरेली से जुड़ रहे तार पहले मामले में थाना नेहरू कालोनी पुलिस क्षेत्र में जोगीवाला बैरियर पर थाना नेहरू कालोनी पुलिस के साथ संयुक्त चैकिंग में एएनटीएफ टीम द्वारा एक अभियुक्त आसिफ कुरैशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 278 ग्राम हीरोइन बरामद की गई…
बारिश से कमजोर हुईं पहाड़ की भू-आकृतियां… शुरू हुए भूधंसाव; इन जिलों में बढ़ी चिंता उत्तराखंड में जोशीमठ के बाद अब चमोली, गोपेश्वर, टिहरी, घनसाली, रुद्रप्रयाग में भूधंसाव ने चिंता बढ़ा दी है। भूगर्भ विज्ञानियों के मुताबिक, पहाड़ की जड़ों तक पानी अपने साथ मिट्टी ले जा रहा है। बारिश से पहाड़ की भू-आकृतियां कमजोर हो गई हैं। प्रदेश में इस साल भारी बारिश से पहाड़ की भू-आकृतियां कमजोर हो गई हैं। इस कारण चमोली के नंदानगर से लेकर टिहरी, रुद्रप्रयाग समेत कई शहरों, कस्बों, गांवों में भूधंसाव ने चिंता बढ़ा दी है। भूगर्भ विज्ञानियों के मुताबिक, इसके नुकसान से…
प्रधानमंत्री पोषण योजना में तीन करोड़ से अधिक का गबन, एसआईटी को सौंपी जांच शिक्षा मंत्री के मुताबिक शिक्षा विभाग को पीएम पोषण प्रकोष्ठ देहरादून में वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिली थी। जिसकी विभागीय जांच में एक उपनल कर्मचारी को दोषी पाया गया है। प्रधानमंत्री पोषण योजना में हुए तीन करोड़ रुपये से अधिक के गबन की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसके लिए अनुमोदन दे दिया है। मामले में छह जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सहित कुछ अन्य अधिकारी जांच के घेरे में हैं। शिक्षा मंत्री के मुताबिक इसमें तत्कालीन अधिकारियों…
पूर्व कुलपति से 1.47 करोड़ रुपये की ठगी में दिल्ली से दो और गिरफ्तार, कई लोगाें को बनाया शिकार सेवानिवृत्त कुलपति ने बीते अगस्त में शिकायत दर्ज की थी। जिसमें उन्होंने 1.47 करोड़ रुपये की ठगी की बात कही थी। रूहेलखंड विश्वविद्यालय की एक सेवानिवृत्त कुलपति को डिजिटल अरेस्ट कर 1.47 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने दो आरोपियों को शुक्रवार को दिल्ली के करोलबाग से गिरफ्तार किया। इसी मामले में एक अन्य आरोपी 31 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के सोलन से गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का…
मखमली बुग्याल में खेली दूध-मक्खन की होली, ढोल-दमाऊं की थाप पर किया रासो-तांदी नृत्य, तस्वीरें उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में आयोजित बटर फेस्टिवल में दूध-दही से वन देवियों और देवताओं को भोग लगाया जाता है। इसके बाद लोग इसी से होली खेलते हैं। दयारा बुग्याल में इस वर्ष अंडुड़ी मेला (बटर फेस्टिवल) धराली आपदा के कारण 20 दिन बाद मनाया गया। ग्रामीणों ने दूध-दही, मक्खन की होली खेली। वहीं राधा-कृष्ण बने पात्रों ने दही की हांडी को फोड़कर ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया। साथ ही दूध-दही वन देवियों और देवताओं को भोग लगाया गया। दयारा बुग्याल में हर वर्ष दयारा पर्यटन…
