हरिद्वार गोलीकांड के आरोपी सुनील कपूर ने देहरादून में पुलिस घेराबंदी के दौरान खुद को मारी गोली देहरादून। हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर शनिवार को हरियाणा क्राइम ब्रांच के दारोगा को गोली मारकर बदमाश सुनील कुमार उर्फ सुनील कपूर फरार हो गया था। रविवार को देहरादून में पुलिस घेराबंदी के दौरान उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिली थी कि आरोपी देहरादून के लक्ष्मण चौक स्थित एक वकील के घर में है। पुलिस टीम ने घर की घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन अचानक सुनील ने अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। पुलिसकर्मी तुरंत…
Author: news61uk
हल्द्वानी: भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना लेकर लंबे समय से मेहनत कर रहा एक मेधावी छात्र आखिरकार जीवन से हार गया। लगातार असफलताओं के चलते वह गहरे डिप्रेशन में चला गया और शनिवार देर रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के जग्गी गांव निवासी पूर्व सैनिक नवीन चंद्र कांडपाल के 24 वर्षीय पुत्र करन कांडपाल की शनिवार देर रात मृत्यु हो गई। करन परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। उसकी एक…
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है। फैंस भारत की जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। इस मौके पर वाराणसी में भारत की जीत के लिए विशेष पूजा की गई। धर्मनगरी काशी के राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा आरती की गई, जिसमें फैंस हाथों में तिरंगा और भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें लिए नजर आए। क्रिकेट प्रशंसक राजेश शुक्ला ने न्यूज़ एजेंसी से कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। चाहे जंग का मैदान हो, या फिर खेल का मैदान, भारत ने…
बीमार बेटे संग 13वीं मंजिल से कूदी महिला, दोनों की मौत काशीपुर निवासी सीए का परिवार नोएडा में रहता था ग्रेटर नोएडा/काशीपुर। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसायटी में मूलरूप से काशीपुर के गढ़ीनेगी निवासी साक्षी चावला (37) मानसिक रूप से कमजोर अपने 11 वर्षीय बेटे दक्ष के साथ 13वीं मंजिल से कूद गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति दर्पण चावला गुरुग्राम स्थित कंपनी में सीए हैं। वह ऐस सिटी सोसायटी के ई-टावर के फ्लैट संख्या-1309 में रहते हैं। उनके साथ पत्नी साक्षी और बेटा दक्ष भी रहता था। दक्ष बचपन से ही…
*एसएसपी दून अजय के निर्देशन में चलाये जा रहे आपरेशन कालनेमि के अन्तर्गत लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही से पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से निवास कर रही दो महिलांए आयी दून पुलिस की गिरफ्त में।* *पुलिस, एल0आई0यू0 तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चलाये गये सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान पकडी गयी दोनो बांग्लादेशी महिलाये* *दोनो अभियुक्ताओ के विरूद्ध नियमानुसार अमल में लाई जायेगी वैधानिक कार्यवाही* *पूर्व में भी आपरेशन कालनेमि के अन्तर्गत 05 अवैध बांग्लादेशी नागरिको को गिरफ्तार कर किया गया था डिपोर्ट* *07 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर भेजा जा चुका है जेल* *थाना…
एसडीएम एवं डीएफओ को बाघ को शीघ्र पकड़ने के निर्देश पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 01 लाख 80 हजार की धनराशि दी गई पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, श्रीकोट निवासी रिया पुत्री जितेंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला और और डीएफओ जीवन दोगडे को आदमखोर बाघ को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, श्रीकोट निवासी रिया पुत्री…
उत्तराखंड पर्यटन को मिला आईसीआरटी भारत-उपमहाद्वीप पुरस्कार-2025 का सिल्वर अवार्ड जिम्मेदार पर्यटन साझेदारी के लिए हुआ एमओयू देहरादून/दिल्ली। हमारी सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप कार्य करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्यटन क्षेत्र के सतत विकास और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि विकास प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण हो और स्थानीय समुदाय इसका प्रत्यक्ष लाभ उठा सकें। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को यशोभूमि (आईआईसीसी), द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित आईसीआरटी भारतीय उपमहाद्वीप जिम्मेदार…
यशराज आनंद देहरादून। साउथ कोरिया की न्यूरेपा बायोटेक्नोलॉजी हेल्थकेयर सॉल्यूशन कंपनी के चेयरमैन मैनेजिंग डायरेक्टर जांग वांग किम और भारत में कंपनी के प्रमुख राजीव कुमार के देहरादून आगमन पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया किया। जिसमें ओएनजीसी से सेवा निवृत अतिरिक्त निदेशक देवेंद्र सिंह ने बतौर अतिथि शिरकत की उन्होंने विदेश से आए चेयरमैन मैनेजिंग डायरेक्टर किम को बुके देकर सम्मानित किया। ओएनजीसी से सेवा निवृत अतिरिक्त निदेशक श्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि बायोटेक्नोलॉजी हेल्थ केयर सॉल्यूशन का परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है। यह एक ऐसी थेरेपी है जिसके माध्यम से दवा के बिना…
स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता परेशान, बिलिंग पर उठ रहे सवाल देहरादून। उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर योजना सिरदर्द साबित हो रही है। ऊर्जा निगम (यूपीसीएल) की ओर से रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं का आरोप है कि यह प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। लोगों का कहना है कि बिना सूचना दिए पुराने मीटर उतारकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। न तो उन्हें सीलिंग सर्टिफिकेट सौंपा जा रहा है और न ही अंतिम रीडिंग का रिकॉर्ड दिया जा रहा है। ऐसे में बिजली बिलों की…
राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार सहस्रधारा रोड (कृषाली) स्थित आदि फिलिंग स्टेशन में बीती देर रात कुछ युवक आए और किसी बात को लेकर बहस करते हुए सेल्समैन आदित्य और मैनेजर धर्मवीर के साथ मारपीट करते हुए पेट्रोल की सेल से जमा करीब 1.25 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। यह घटना फिलिंग स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। राजपुर पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आदि फिलिंग स्टेशन के मैनेजर धर्मवीर की तहरीर के अनुसार देर रात पंप…
