मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए। चमोली के नंदानगर क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा की जानकारी जिलाधिकारी चमोली श्री संदीप तिवारी से प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री प्रातःकाल से ही आपदा परिचालन केंद्र तथा…
Author: news61uk
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में सचिव शिक्षा, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तथा राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक सप्ताह के अन्दर बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ के मांग पत्र के नियमों के आलोक में अग्रेतर…
राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भारतीय सहकारी समिति लिमिटेड और उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ के मध्य समझौता ज्ञापन हुआ। इस समझौते ज्ञापन के माध्यम से न केवल बीज उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी बल्कि राज्य सहकारी समितियों और किसानों के लिए भी एक मील का पत्थर…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में सीएम – राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट स्क्रीनिंग समिति की बैठक दिसंबर माह एवं राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की यह बैठक मार्च माह में कराये जाने के निर्देश दिये, ताकि अप्रैल से प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो सके। मुख्य सचिव ने कृषि विभाग द्वारा मालियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए स्किल इंडिया के एग्रीकल्चर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया को कोर्स और सिलेबस को एडॉप्ट कर इस डिप्लोमा कोर्स…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने हस्तशिल्प पर आधारित विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया एवं 11 लोगों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। जिनको सम्मानित किया गया उनमें उत्तरकाशी से श्रीमती जानकी देवी, श्रीमती भागीरथी देवी, बागेश्वर से इन्द्र सिंह, अल्मोडा से लक्ष्मण सिंह, भुपेन्द्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी (नैनीताल) से जीवन चन्द्र जोशी, मोहन चन्द्र जोशी, नारायण नगर मल्लीताल नैनीताल से जानकी बिष्ट, क्वालिटी कॉलोनी हल्दूचौड़ हल्द्वानी से जगदीश पाण्डेय, चमोली से प्रदीप कुमार,…
उत्तराखंड के चमोली जिले में बीती देर रात अतिवृष्टि और बादल फटने से भारी तबाही मच गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बताया कि आपदा से अब तक 33 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, कई दुकानें और गौशालाएँ नष्ट हुई हैं, लगभग 20 लोग घायल हुए हैं और 14 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस आपदा से 200 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। पत्रकारों को सीएम धामी ने बताया कि डीएम और एसएसपी सुबह से ही मौके पर पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस के दल युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य में…
श्रीनगर गढ़वाल(उत्तराखंड): उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से पटरी से उतार दिया है। जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं और कई महत्वपूर्ण सड़कें मलबे से बाधित हो गई हैं। ऐसे हालातों का जायजा लेने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी दिल्ली से अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे, लेकिन इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, सांसद बलूनी और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी जब आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने देवप्रयाग जा रहे थे…तभी उनका काफिला जैसे ही देवप्रयाग के पास पहुंचा, अचानक ऊपर से एक बड़ी पहाड़ी…
महिला ने फेसबुक पर संपर्क कर युवक के 19 लाख हड़पे पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया हल्द्वानी: एक महिला ने खुद को गरीब बताकर फेसबुक पर हल्द्वानी निवासी व्यक्ति से दोस्ती की। इसके बाद ट्रेडिंग के बिजनेस में मोटे मुनाफे का झांसा देकर उसके 19 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुखानी निवासी महेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक पर अज्ञात महिला ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जो उसने स्वीकार कर ली। महिला ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए कहा। मना…
नंदानगर में फटा बादल,कई मकान जमीदोंज,कई लोग लापता,अभी वास्तविक नुकसान की जानकारी प्राप्त नहीं। नंदानगर (चमोली)- नंदानगर तहसील के धुर्मा गावं मे भी भारी वर्षा के कारण 4-5 भवनों की छति की सूचना प्राप्त हुई है. जनहानि नहीं है मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली मे भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 06 भवन पूर्ण छतिग्रस्त हुए है. घटना मे 05 लोग लापता बताये जा रहे है. 02 को बचा लिया गया है.एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गयी है,एनडीआरएफ भी नन्दप्रयाग के लिए गोचर से नन्दप्रयाग को रवाना हो…
नंदानगर में फटा बादल,कई मकान जमीदोंज,कई लोग लापता,अभी वास्तविक नुकसान की जानकारी प्राप्त नहीं। नंदानगर (चमोली)- नंदानगर तहसील के धुर्मा गावं मे भी भारी वर्षा के कारण 4-5 भवनों की छति की सूचना प्राप्त हुई है. जनहानि नहीं है मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली मे भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 06 भवन पूर्ण छतिग्रस्त हुए है. घटना मे 05 लोग लापता बताये जा रहे है. 02 को बचा लिया गया है.एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गयी है,एनडीआरएफ भी नन्दप्रयाग के लिए गोचर से नन्दप्रयाग को रवाना हो…
